फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल पर बटन दबाते ही मिलेगा जनरल टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन
डिजिटल भारत की दिशा में रेलवे एक कदम और आगे बढ़ गया है। रेलवे स्टेशनों की भीड़भाड़ वाली टिकट खिड़की से अब छुटकारा मिल सकेगा। मोबाइल पर एक क्लिक करते ही आपको अनारक्षित यात्रा टिकट मिल जाएगा।
विज्ञापन


साथ ही स्टेशन पर लगी वेंडिंग मशीन से भी टिकट ले सकते हैं। दरअसल, रेलवे ने मंगलवार को मोबाइल ऐप व कैश/स्मार्ट कार्ड ऑपरेटेड टिकट वेंडिंग मशीन को लॉन्च कर दिया है।

मंगलवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर स्मार्ट कार्ड टिकट वेंडिंग मशीन का उद्घाटन किया गया। एक टच स्क्रीन मशीन में कई तरह के काम किए जा सकते हैं। इस मशीन से आप अनारक्षित टिकट रुपया/सिक्का और स्मार्ट कार्ड से खरीद सकते हैं।
विज्ञापन

वेडिंग मशीन से भी मिल सकेगा टिकट

इस मशीन को आम लोग खुद से ऑपरेट कर सकते हैं। मशीन से प्लेटफार्म टिकट भी ले सकते हैं। गैर रियायती सीजन टिकटों का नवीनीकरण भी किया जा सकता है। इसी मशीन से आप अपने स्मार्ट कार्ड को भी पांच सौ रुपये तक रिचार्ज भी कर सकेंगे।

फिलहाल नई दिल्ली स्टेशन पर आधा दर्जन मशीनें लगी हैं। रेलवे की योजना है कि दिल्ली-एनसीआर में 450 ऐसी मशीनें लगाने की है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस मशीन से फिलहाल दिल्ली-पलवल के बीच का ही टिकट खरीदा जा सकता है।

दूसरी तरफ रेलवे ने एक मोबाइल ऐप को भी लॉन्च किया है। इस ऐप से कागज रहित अनारक्षित टिकट लिया जा सकेगा।
विज्ञापन

टिकट खिड़की पर लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं होगी

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यूटीएस ऑन मोबाइल से यात्रियों को टिकट खिड़की पर लाइन लगने की आवश्यकता नहीं होगी। यह एप्लीकेशन फिलहाल उत्तर रेलवे के 57 किलोमीटर दूरी के नई दिल्ली-पलवल रूट के 11 स्टेशनों पर काम करेगा। इसका दायरा बाद में बढ़ाया जाएगा।

बता दें कि आप रेलवे स्टेशन व ट्रेन में मोबाइल पर टिकट नहीं बुक करा सकेंगे। यह सुविधा देने के लिए ट्रैक के दोनों तरफ 20 किलोमीटर तक के क्षेत्र में जिओफेंसिंग होगी। इस टिकट से एक घंटे के भीतर यात्रा करना आवश्यक होगा नहीं तो यह टिकट कैंसिल माना जाएगा।

प्रतिदिन मोबाइल टिकट अलग-अलग रंग का होगा। इस टिकट की वापसी नहीं होगी।  नई दिल्ली स्थित उद्घाटन के मौके पर केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, सांसद मीनाक्षी लेखी, उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक एके पुठिया, दिल्ली रेल मंडल प्रबंधक अरुण अरोड़ा समेत कई लोग उपस्थित थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें