फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर तोड़ने वाले चालकों से जीडीए लेगा जुर्माना

Fri, 09 Jan 2015 08:41 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
लापरवाही से वाहन चलाकर सेंट्रल वर्ज, डिवाइडर या विद्युत पोल्स तोड़ने वाले वाहन चालकों से जीडीए भी जुर्माना वसूलेगा। जीडीए ने इसकी शुरुआत भी कर दी है।
विज्ञापन


बुधवार को उत्तराखंड परिवहन की बस द्वारा मेरठ तिराहे पर तोड़े गए डिवाइडर की एवज में जीडीए ने सात हजार रुपये वसूले हैं।

जीडीए वीसी के निर्देश पर जीडीए अधिकारी जिला प्रशासन से भी इस संबंध में प्रभावी कार्रवाई करने का आग्रह करेंगे। जीडीए के अवर अभियंता किसी क्षेत्र में ऐसी घटना की रिपोर्ट तुरंत संबंधित पुलिस चौकी में दर्ज कराएंगे।

बीते वर्ष जीडीए ने पुलिस विभाग को डिवाइडर तोड़ने वाले वाहन चालकों से जुर्माना वसूलने के लिए पत्र भेजा था। जीडीए उपाध्यक्ष के निर्देश पर तत्कालीन प्राधिकरण सचिव आरके सिंह ने एसएसपी को जुर्माना वसूलने के लिए निर्धारित रेट लिस्ट भी भेजी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिवाइडर, सेंट्रल वर्ज व विद्युत पोल्स तोड़ने वाले वाहन चालकों से वसूली गई धनराशि संबंधित विभाग को सौंपने का प्रस्ताव है। ताकि टूटे डिवाइडर, सेंट्रल वर्ज और विद्युत पोल्स को तुरंत बनवाया जा सके।

जीडीए मुख्य अभियंता वीके गोयल ने कहा कि मेरठ तिराहे पर बस की टक्कर से टूटे डिवाइडर की मरम्मत का इस्टीमेट सात हजार रुपये आया है।

इसे संबंधित विभाग से लिया गया है। भविष्य में भी डिवाइडर, सेंट्रल वर्ज, विद्युत पोल्स तोड़ने वालों से जुर्माना वसूला जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें