फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीडीए में ई-टेंडरिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

Mon, 09 Feb 2015 03:42 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जीडीए ने नए वित्तीय वर्ष से जीडीए में ई-टेंडरिंग व्यवस्था लागू करने की तैयारी तेज कर दी है। ई-टेंडरिंग व्यवस्था के लिए ठेकेदारों के पंजीकरण शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन


जीडीए के पंजीकृत ठेकेदारों को चयनित वेब पोर्टल पर नए सिरे से रजिस्ट्रेशन कराना होगा। 50 लाख रुपये से अधिक लागत वाले विकास कार्यों के लिए नए वित्तीय वर्ष से ई-टेंडरिंग के जरिए ही आवेदन लिए जाएंगे।

जीडीए के कामकाज में पारदर्शिता लाने और समयबद्ध निस्तारण के लिए जीडीए में लगातार नए-नए सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसी कड़ी में टेंडर प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए ई-टेंडरिंग व्यवस्था लागू की जा रही है।
विज्ञापन


जीडीए चीफ इंजीनियर वीके गोयल ने बताया कि प्राधिकरण में पंजीकृत ठेकेदारों को टेली कम्युनिकेशन कंसलटेंट्स इंडिया लिमिटेड (टीसीआईएल) के पोर्टल के जरिए ई-टेंडरिंग के लिए पंजीकरण करवाना होगा।
विज्ञापन


यह भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधीन काम करने वाली संस्था है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें