फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीडीए को भी थमाया बढ़े हाउस टैक्स का नोटिस

Fri, 04 Apr 2014 01:42 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम ने जीडीए को भी बढ़े हुए हाउस टैक्स का नोटिस थमा दिया। निगम ने जीडीए पर हाउस टैक्स की रकम 14 लाख से बढ़ाकर 48 लाख कर दी। जीडीए अफसरों ने नोटिस देखा तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


अब जीडीए अधिकारियों ने नगर आयुक्त से टैक्स बिल में संशोधन कराने को कराने के लिए पत्र लिखा है। करीब एक माह पहले निगम ने जीडीए को 47.88 लाख का हाउस टैक्स नोटिस भेजा था। इस टैक्स को 31 मार्च तक जमा किया जाना था। टैक्स की बड़ी रकम देख जीडीए अधिकारी भी हैरान है।

जीडीए सचिव आरके सिंह ने नगर आयुक्त को पत्र में लिखा है कि इससे पहले 2008 से 2013 तक जीडीए पर 14 लाख हाउस टैक्स लगाया गया था। अचानक टैक्स की रकम को तीन गुना से भी ज्यादा कर दिया गया है। उन्होंने लिखा है कि टैक्स बिल में संशोधन कराया जाए, ताकि टैक्स भुगतान किया जा सके।
विज्ञापन


उधर, सिटी जोन के कर अधीक्षक सुधीर शर्मा का कहना है कि 10 साल से जीडीए की बिल्डिंग पर टैक्स रिवाइज नहीं किया गया है। जीडीए बिल्डिंग का भी टैक्स रिवाइज किया गया है। उनका कहना है कि फिलहाल जीडीए को टैक्स बिल नहीं नोटिस भेजा है। इस पर सुनवाई का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें