फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी कागज पर दे दिया कार का लोन

Mon, 05 Jan 2015 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव में फर्जी कागजात से लाखों का कार लोन देने के आरोप में सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक के पूर्व सीनियर मैनेजर समेत चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा में मामले का खुलासा होने पर बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक की शिकायत पर पालम विहार थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कार्टरपुरी स्थित सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक के रीजनल मैनेजर राजेंद्र शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब एक साल पहले लक्ष्मण विहार निवासी राजेंद्र कुमार ने कार लोन के लिए बैंक में आवेदन किया था। उस समय बैंक के असिस्टेंट मैनेजर अशोक चंद हुड्डा, सेवानिवृत्त हो चुके सीनियर मैनेजर डीएन सिंगला व शीतला माता रोड निवासी राजकुमार ने उसके साथ मिलकर फर्जी कागजात पर छह लाख रुपये का कार लोन पास कर दिया।
विज्ञापन


एक साल के दौरान युवक की तरफ से एक भी किश्त जमा नहीं की गई। बैंक की तरफ से जब युवक के कागजात खंगाले गए तो पता चला कि उसके कागजात ही फर्जी पाए गए। इस संबंध में बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक ने पुलिस से आरोपी समेत बैंक अधिकारियों के खिलाफ शिकायत दे दी।

बताया जा रहा है कि इस मामले की पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा में जांच पड़ताल की गई तो मामला सही पाया गया जिस पर शनिवार शाम को पालम विहार थाने में चारों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया गया। पालम विहार थाना प्रभारी के मुताबिक, पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है इस संबंध में आरोपी अधिकारियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें