फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलों पर गौतम गंभीर ने दिया यह जवाब, पाकिस्तान के साथ मैच पर भी बोले

Tue, 19 Mar 2019 10:14 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद राजनीति की पिच पर उतरने की चर्चाओं के बीच गौतम गंभीर का जवाब आया है। उन्होंने चुनाव लड़ने की बात को खारिज कर दी है।
विज्ञापन


एक कार्यक्रम में गंभीर ने यह भी साफ किया कि उनका संन्यास लेने के बाद फिलहाल चुनाव लड़ने का कोई इरादा नहीं है। वह भी उनके बारे में इस तरह की अफवाहें सुन रहे हैं, लेकिन वह इस वक्त अपने परिवार और बेटियों के साथ समय व्यतित करना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल आईपीएल के दौरान स्टार स्पोटर्स पर कमेंट्री करेंगे। 

साथ ही गंभीर ने एक बार फिर विश्व कप में पाकिस्तान के साथ नहीं खेलने की वकालत की है। उन्होंने साफ कर दिया है कि भारत को भले ही दो अंक क्यों न खोने पड़ें या फिर उसे पाकिस्तान के साथ फाइनल खेलने की भी स्थिति में नहीं खेलना चाहिए। 
विज्ञापन


उनके लिए देश पहले है और खेल बाद में। गंभीर ने साफ किया कि सीआरपीएफ जवानों की पुलवामा आतंकी हमले में शहादत खेलने से ज्यादा बड़ा मुद्दा है। वहीं गंभीर ने नंबर चार बल्लेबाजी क्रम पर अंबाती रायडू का समर्थन नहीं करने और इस क्रम पर दुविधा की स्थिति बनाए रखने के लिए भी टीम मैनेजमेंट को आड़े हाथों लिया।
 
विज्ञापन

गंभीर ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि विश्व कप में पाकिस्तान के साथ खेलने का फैसला बीसीसीआई को लेना है, लेकिन उनकी व्यक्तिगत राय में देश पहले है। चाहें खेल हो, कला या फिर बॉलीवुड हर दिशा में पाकिस्तान के साथ संबंध तोड़ लेने चाहिए। 

फिर चाहें इसके लिए विश्व कप में दो अंक ही क्यों गंवानें पड़े या फिर सेमीफाइनल या फाइनल ही क्यों न कुर्बान करना पड़े। यही नहीं जब गंभीर को भारत पर प्रतिबंध का हवाला दिया गया तो उन्होंने यहां तक उनकी राय में इसके लिए हर तरह से तैयार रहना चाहिए। देश के आगे हर चीज छोटी है।

रायडू को दिया जाना चाहिए नंबर चार पर समर्थन
गंभीर ने कहा कि रायडू को पिछले एक साल से नंबर चार पर आजमाया जा रहा था। लेकिन वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों में नहीं चल पाए तो प्रयोगों का दौर शुरू हो गया। 

नंबर चार का क्रम बेहद महत्वपूर्ण है। इसमें दुविधा की स्थिति से काम नहीं लिया जा सकता। खुद 2011 के विश्व कप में विराट कोहली नंबर चार के क्रम पर खेले थे। फिर जब महेंद्र सिंह धोनी और शिखर धवन को टीम मैनेजमेंट की ओर से लगातार समर्थन दिया जा सकता है तो रायडू को क्यों नहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें