कोरोना वायरस से गौतमबुद्ध नगर जिले में पहली मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सेक्टर 22 के निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति को गुरुवार को नोएडा के मेट्रो अस्पताल में तबीयत खराब होने कारण भर्ती कराया गया था। जहां जांच के दौरान वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
उनकी हालत खराब होने पर आज तड़के 2.30 बजे उन्हें ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां आज सुबह 3.45 बजे उनकी मौत हो गई।
जिले में कोरोना से होने वाली यह पहली मौत है। अब तक नोएडा-ग्रेटर नोएडा मिलाकर कुल 202 लोग कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। उनमें 109 लोग स्वस्थ होकर अपने घरों को जा चुके हैं। जबकि 93 लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।