फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Greater Noida: वोट चोरी पर ट्रोलिंग से परेशान हुईं गौतमबुद्ध नगर की डीएम मेधा रूपम, बंद किया अपना एक्स अकाउंट

Fri, 22 Aug 2025 06:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

जिलाधिकारी मेधा रूपम ने कहा कि सोशल मीडिया पर उनके परिवार को लेकर तरह-तरह की बातें और फोटो पोस्ट की जा रही थीं। इस कारण उन्होंने निजी अकाउंट फिलहाल बंद कर दिया है। 
 
विज्ञापन
डीएम मेधा रूपम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौतमबुद्ध नगर की जिलाधिकारी मेधा रूपम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपना निजी अकाउंट बंद कर दिया है। ट्रोलिंग से परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया है। मेधा मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बेटी हैं। अहम है कि विपक्ष केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग पर वोट चोरी का लगातार आरोप लगा रहा है। वोट चोरी मुद्दे पर मुख्य चुनाव आयुक्त के साथ उनके परिवार को भी सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। 

विज्ञापन


गौतमबुद्ध नगर की डीएम मेधा रूपम के निजी अकाउंट को भी हर पोस्ट में टैग किया जा रहा था। साथ ही उनके परिवार के सदस्यों के फोटो भी पोस्ट किए जा रहे थे।  इससे परेशान होकर डीएम ने एक्स अकाउंट निष्क्रिय कर दिया है। इस संबंध में जिलाधिकारी मेधा रूपम ने कहा कि सोशल मीडिया पर उनके परिवार को लेकर तरह-तरह की बातें और फोटो पोस्ट की जा रही थीं। इस कारण उन्होंने निजी अकाउंट फिलहाल बंद कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें