फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन पर खड़ी रही मेट्रो नहीं खुले सेफ्टी डोर, यात्रियों को करना पड़ा परेशानी का सामना

Wed, 05 Sep 2018 11:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
delhi metro
विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन पर सेफ्टी डोर नहीं खुलने के कारण यात्री मेट्रो ट्रेन से बाहर नहीं निकल सके। इस बीच मेट्रो ट्रेन करीब 15 मिनट तक आगे पीछे होती रही, लेकिन फिर भी तकनीकी खराबी के कारण प्लेट फार्म पर लगे सेफ्टी डोर नहीं खुले।

विज्ञापन


दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर समयपुर बादली की ओर से गुरुग्राम जाने वाली मेट्रो दोपहर करीब डेढ़ बजे केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन पहुंची। मेट्रो के दरवाजे खुल गए, लेकिन स्टेशन पर लगे सेफ्टी डोर नहीं खुले। इस बीच मेट्रो करीब 15 मिनट तक आगे पीछे होती रही, लेकिन फिर भी सेफ्टी गेट्स को नहीं खोला जा सका। 

इस बीच तकनीकी टीम ने भी कोशिश की, लेकिन फिर भी सेफ्टी डोर नहीं खुले। इसके बाद मेट्रो को अगले मेट्रो स्टेशन पर रोका गया, जहां यात्री मेट्रो से उतरे और समयपुर की दिशा में जाने वाली मेट्रो में सवार होकर केंद्रीय सचिवालय पहुंचे। इस बीच कुछ यात्रियों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी डाल दिया।
विज्ञापन


डीएमआरसी का कहना है कि यह सिस्टम अभी नया है, इसलिए शुरूआती दौर में इसमें खराबी आने से इसकी कमियों को पकड़ा जा रहा है, ताकि यात्रियों की सुविधा के लिए इस परेशानी को स्थायी तौर पर दूर किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें