फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर : गैस सिलेंडर फटने से 10 मासूम समेत 12 लोग घायल

Thu, 17 Jan 2019 03:15 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बुलंदशहर के अरनिया थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में गुरुवार को सुबह 11 बजे करीब एक गुब्बारे फुलाने वाला सिलिंडर फट गया। हादसे में एक दर्जन के करीब बच्चे घायल हो गए हैं। बच्चे गुब्बारा खरीदने को खड़े थे।

विज्ञापन


घायलों में दो किशोरियां भी शामिल हैं। वह रास्ते से गुजर रहीं थीं। हादसा के बाद बुलंदशहर के मुनि सीएचसी से घायलों को अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भेजा गया। यहां बच्चों के पहुंचते ही अफरा-तफरी मच गई। घायलों की हालत देख हर कोई कांप उठा। 

जेएन मेडिकल कालेज लाए जाने वाले घायलों में शाहबाज (12) पुत्र निजाकत, अलीबा (5) पुत्री वाहिद,  रीना (8) पुत्री मुस्तकीम, रिजवान (5) पुत्र अलीहसन, जेनब (6) पुत्री सिकंदर, निशा (16) पुत्री तकी मोहम्मद, हिना (17) पुत्री खलीन और सोहेल (12) पुत्र नैशे शामिल हैं।
विज्ञापन


सभी बुलंदशहर के देहात क्षेत्र के थाना अरनिया के गांव नारायणपुर के रहने वाले हैं। इनमें सोहेल और रीना की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा इतना गंभीर था कि बच्चों के सिर से लेकर पांव तक में चोटें लगी हैं। घायलों की हालत देख जेएन मेडिकल कालेज के डॉक्टर भी सिहर उठे। इमरजेंसी में प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें