फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरिमा ने गेम के साथ दिल भी जीता

Sat, 25 Jan 2014 10:56 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-19 स्थित मैरी गोल्ड स्कूल में शुक्रवार को वार्षिक खेल दिवस और गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित हुए।
विज्ञापन


खेलों के बालक वर्ग में हर्ष राजपूत और बालिका वर्ग में गरिमा त्रिपाठी को बेस्ट एथलीट का अवॉर्ड मिला।

बच्चों ने स्पोर्ट्स ड्रिल और एरोबिक्स आदि का प्रदर्शन किया। कक्षा चार के बच्चों ने मुल्ला नसरुद्दीन पर हास्य नाटिका प्रस्तुत की।

कदम ताल मिलाते मार्च पास्ट को स्कूल के प्रिंसिपल विक्रम शारदा ने सलामी दी। खेल में टैगोर हाउस को बेस्ट हाउस और डांस में गांधी हाउस को बेस्ट हाउस का खिताब मिला।

नेहरू हाउस को ओवरऑल बेस्ट हाउस का अवार्ड मिला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें