01:50 PM, 10-Feb-2020
जैमर लगे होने के कारण मैसेज नहीं कर पाईं छात्राएं
इधर, जैमर लगे होने के कारण उनके मोबाइल पर नेटवर्क नहीं आया और वे एसएमएस और व्हाट्स ऐप नहीं कर पाईं। छात्रा ने ट्वीट में कहा कि कॉलेज के सुरक्षाकर्मी उनकी सुरक्षा में असफल रहे। हम अपने ही कॉलेज में सुरक्षित महसूस नहीं कर पाईं। कॉलेज प्रशासन घटना की जिम्मेदारी ले। बताया जा रहा है कि यह कार्यक्रम डीयू के अन्य कॉलेजों में पढ़ने वाले लड़कों के लिए भी खुला था। प्रशासन की ओर से मामले को लेकर चुप्पी साधी गई है हालांकि प्रशासन को किसी छात्रा ने शिकायत भी नहीं दी है। छात्राओं का कहना है कि सुरक्षाकर्मियों से कहा गया कि वह शरारती पुरुषों को परिसर से बाहर निकालें। लेकिन वह ऐसा नहीं कर सके क्योंकि भीड़ के कारण वह पता नहीं लगा पाए कि कौन हंगामा कर रहा है।