फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छे बर्ताव पर गैंगस्टर को मिली थी पैरोल, जेल से बाहर आते ही एक के बाद एक किए 9 खून

Sun, 21 May 2017 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी। - फोटो : ANI
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस ने गुरुग्राम में एक गिरोह के पांच अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इन अपराधियों पर 16 से ज्यादा हत्या के मामले चल रहे थे। इस गिरोह का सरगना सोनीपत के किलोड़ गांव का सतीश उर्फ मोनू काला है। पुलिस के मुताबिक, अच्छे बर्ताव के कारण उसे कोर्ट ने एक महीने के लिए पैरोल पर छोड़ा था। जेल से बाहर आते ही उसने कुल 9 लोगों का खून कर दिया।
विज्ञापन


गिरफ्तार बदमाशों की निशानदेही पर सीआईए फर्रुखनगर पुलिस शनिवार उत्तराखंड के बागेश्नर गई हुई है। जहां से वह गिरोह के मास्टर माइंड की निशानदेही पर हथियार बरामद करेगी। 

सतीश उर्फ मोनू काला पर हरियाणा पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। सतीश वर्ष 2008 में पैरोल पर आया था और तब से फरार चल रहा था। इससे पहले सतीश पर दो हत्या के मामले थे, जिनमें उसे उम्र कैद की सजा हुई थी। 
विज्ञापन


प्रवक्ता ने बताया कि पैरोल से फरार होने के बाद इसने अपना एक गिरोह बनाया और सोनीपत, गुरुग्राम, जींद, हिसार में आठ लोगों की हत्या की। बताया जा रहा है कि जिन लोगों की हत्या की गई, वे काला के धंधे में बाधा डाल रहे थे।
विज्ञापन

हत्या से जुड़े अन्य पहलुओं की भी हो रही है जांच

demo pic - फोटो : सोशल मीड‌िया
सीआईए प्रभारी अमित ने बताया कि सतीश उर्फ काला ने अपने साथियों के साथ उत्तराखंड के बागेश्वर में शरण ले रखी थी। जहां पर वह किराये के मकान में रहता था। पुलिस टीम उसे लेकर गई है। उनके आने के बाद हत्या से जुडे़ अन्य पहलू की भी जांच की जाएगी। अब तक की छानबीन में प्लॉट के पीछे प्रापर्टी डीलर की हत्या की बात सामने आई है। 

इसके साथ ही पुलिस टीम दो साल पहले पेट्रोल पंप पर राजू सेठी की हुई हत्या की निशानदेही व हथियार बरामद करेगी। गौरतलब है कि अपराध शाखा की टीम ने बृहस्पतिवार को पांच बदमाशों का अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। जो हरियाणा ही नहीं अन्य प्रदेशों में वारदात को अंजाम दे रहे थे। पुलिस इन्हें अदालत में पेश कर चार दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें