फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIA:गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का फरार सहयोगी गिरफ्तार, हरियाणा के फतेहाबाद का रहने वाला है युधवीर उर्फ साधु सिंह

Sat, 20 May 2023 04:16 PM IST
Digvijay Singh पीटीआई, नई दिल्ली

सार

जांच में मिली जानकारी के मुताबिक साजिशें विभिन्न राज्यों की जेलों में रची जा रही थीं और विदेशों में स्थित गुर्गों के एक संगठित नेटवर्क द्वारा इसे अंजाम दिया जा रहा था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने फरार आरोपी को आतंकवादी- गैंगस्टर-ड्रग तस्कर नेटवर्क में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया है। हरियाणा के फतेहाबाद निवासी युधवीर सिंह उर्फ साधु जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का सहयोगी था। वह पिछले कई दिनों से गिरफ्तारी से बच रहा था। 

विज्ञापन

युद्धवीर विभिन्न हिस्सों में खूंखार गैंगस्टरों और अपराधियों द्वारा इस्तेमाल के लिए सीमा पार से हथियारों की तस्करी करता था। युधवीर को जिस मामले में गिरफ्तार किया गया है, उसमें एनआईए ने पहले 24 मार्च 2023 को आईपीसी, आर्म्स एक्ट और यूए (पी) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था। यह मामला दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए धन जुटाने और युवाओं की भर्ती करने के लिए भारत और विदेशों में स्थित आपराधिक सिंडिकेट/गैंगों के सदस्यों द्वारा रची गई साजिश से संबंधित है। 


जांच में मिली जानकारी के मुताबिक साजिशें विभिन्न राज्यों की जेलों में रची जा रही थीं और विदेशों में स्थित गुर्गों के एक संगठित नेटवर्क द्वारा इसे अंजाम दिया जा रहा था। आतंकवादियों, गैंगस्टरों और ड्रग तस्करों के बीच बढ़ते सांठगांठ को नष्ट करने और उनकी फंडिंग और बुनियादी ढांचे को खत्म करने के एनआईए के प्रयासों के तहत इन मामलों में आगे की जांच जारी है। 

विज्ञापन

17 मई को पंजाब और हरियाणा पुलिस के साथ NIA ने "ऑपरेशन ध्वस्त" के तहत नौ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 324 स्थानों पर तलाशी ली, जिसमें तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया और बड़ी मात्रा में नकदी के अलावा भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें