फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासाः गैंगस्टर कौशल ने इसलिए बनाया था कांग्रेस प्रवक्ता विकास चौधरी की हत्या का प्लान

Tue, 27 Aug 2019 04:06 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी हत्याकांड के साजिशकर्ता व हरियाणा पुलिस के मोस्ट वांटेड अपराधी कौशल को विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने सोमवार तड़के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद गैंगस्टर कौशल से पुलिस ने पूछताछ की है जिसमें बड़े खुलासे हुए हैं। कुछ खुलासे विकास चौधरी हत्याकांड को लेकर भी हुए हैं...
विज्ञापन

2 of 6
विकास चौधरी और गैंगस्टर कौशल (बाएं से दाएं, फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
गैंगस्टर कौशल ने एक करोड़ रुपये की रंगदारी नहीं देने पर ही कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी की हत्या करवाई थी। विकास चौधरी की हत्या के बाद से पुलिस दावा कर रही थी कि कौशल ने लेनदेन के विवाद में उसकी हत्या करवाई है, मगर सोमवार को अपनी पहले बताई थ्योरी से पुलिस पलट गई। सोमवार को कौशल की गिरफ्तारी के बाद पुलिस आयुक्त केके राव ने माना कि एक करोड़ की रंगदारी न देने के कारण ही कौशल ने विदेश में बैठकर अपने गुर्गों से कांग्रेसी नेता की हत्या कराई थी।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी की 27 जून को सेक्टर-9 की मार्केट में ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में कौशल का नाम सामने आया था। इससे पहले तक कौशल गुरुग्राम में ही सक्रिय था। विकास चौधरी की हत्या के बाद ही कौशल ने शहर के कई बड़े कारोबारियों को वाट्सएप पर वॉइस मेसेज भेजकर रंगदारी भी मांगी और न देने पर विकास चौधरी जैसा हाल करने की धमकी दी थी। प्रेसवार्ता के दौरान पुलिस आयुक्त केके राव ने बताया कि रंगदारी के लिए विकास और कौशल की बातचीत चल रही थी। इस दौरान मामला बिगड़ गया तो दोनों के बीच गाली-गलौच भी हुई थी। 

4 of 6
विकास चौधरी के शव के पास बिलखती पत्नी - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद विकास ने रंगदारी देने से मना कर दिया था। इस पर कौशल ने उसकी हत्या करवाने के लिए पूरा खेल सेट किया और 27 जून सुबह जब विकास चौधरी जिम जा रहा था तो उसके गेट पर कार में ही उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलवा हत्या करवा दी थी। विकास हत्याकांड में इससे पहले पुलिस दावा करती आ रही थी कि कौशल और विकास चौधरी के बीच लेनदेन था और रुपये नहीं लौटाने पर ही कौशल ने उसकी हत्या करवाई थी। मगर आज पुलिस अपने बात से पलट गई।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
फोन नंबर उपलब्ध करवाने वाले की भी होगी जांच 
पुलिस आयुक्त केके राव ने बताया कि कौशल तक यहां के कारोबारियों के नंबर किसने और कैसे पहुंचाए थे, इसकी भी जांच करवाई जाएगी। यहां पर कौशल के कौन-कौन से गुर्गे सक्रिय हैं। इसके अलावा गुरुग्राम और रेवाड़ी में भी उसके गुर्गे हैं। पुलिस उनके बारे में भी पता लगा, उन्हें गिरफ्तार करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विकास चौधरी हत्या के आरोपी रोशनी और नरेश - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की कहानी से संतुष्ट नहीं विकास के पिता 
पहले लेनदेन और अब रंगदारी के लिए हत्या की कहानी से विकास चौधरी के पिता रामचंद्र चौधरी संतुष्ट नहीं हैं। रामचंद्र चौधरी ने कहा कि यदि विकास को कोई धमकी मिल रही थी या वाट्सएप कॉल आई थी तो पुलिस ने अभी तक उन्हें ऐसा कुछ क्यों नहीं बताया और दिखाया है। विकास का फोन भी पुलिस के पास है। यदि ऐसा कुछ था तो विकास परिवार, दोस्तों या किसी तो इस बारे में जिक्र करता। विकास एक सुलझा हुआ व्यक्ति था और राजनीति में छोटी-छोटी बातों को भी मुद्दा बनाता था। यहां तो उसकी जिंदगी का सवाल था तो वह उसे इतनी लापरवाही से कैसे ले सकता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें