इस बात की जानकारी पुलिस को मिली और यूपी एसटीएफ और हरियाणा पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही बलराज स्वीट शॉप के पीछे बने अहाते की तरफ भागा जिसमें पुलिस ने उस पर गोली चला दी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
इस बीच वहां मौजूद एक आम शख्स को भी गोली लग गई जिससे वह घायल हो गया, वहीं हरियाणा पुलिस का एक कर्मी भी इस मुठभेड़ में घायल हो गया है।
बलराज के पास से 9 एमएम की एक पिस्टल बरामद की गई है। बलराज, गैंगस्टर सुंदर भाटी का बहुत खास आदमी था। बलराज यूपी में हुई कई बड़ी वारदातों में भी शामिल था। वह पिछले साल हुई भाजपा नेता की हत्या में भी शामिल था। पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी।