फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Greater Noida: अवैध उगाही में पत्रकार समेत तीन आरोपी पर गैंगस्टर की कार्रवाई, 20 जनवरी को किया था गिरफ्तार

Thu, 30 Jan 2025 08:47 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

पुलिस कमिश्नर ने कार्रवाई की है। 20 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था। आरोप है कि पकड़े गए आरोपी रवि काना गिरोह के सदस्य हैं और अवैध उगाही कर रहे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस कमिश्नर ने अवैध उगाही के आरोपी पत्रकार पंकज पारासर समेत तीन लोगों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि तीनों सरिया माफिया रवि काना गिरोह के सदस्य हैं। गिरोह बनाकर अवैध उगाही कर रहे थे। एक न्यूज पोर्टल के माध्यम से अपराध को छिपाने और पैसे को विभिन्न कंपनियों में खपाने का काम कर रहे थे। गिरोह के सरगना को जमानत दिलाने में भी अवैध उगाही की धनराशि का उपयोग किया जा रहा था।

विज्ञापन

20 जनवरी को बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने पत्रकार पंकज पारासर निवासी सीनियर सिटीजन सोसाइटी, देव शर्मा निवासी वेदपुरा और अवधेश सिसोदिया निवासी सेक्टर डेल्टा वन को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने दावा किया था कि तीनों सरिया माफिया रवि काना गिरोह के सदस्य हैं। ट्राइ सिटी न्यूज पोर्टल पर खबर चलाने और शूटर भेजकर जान से मरवाने की धमकी देकर अवैध उगाही कर रहे थे। इनके पास से 6.30 लाख नकद, दो कारें और रवि काना की 14 गाड़ियों की आरसी व 12 फोटो व हस्ताक्षर वाले पर्चे बरामद किए थे। पंकज न्यूज पोर्टल चलाता है और नोएडा मीडिया क्लब का अध्यक्ष भी था। हालांकि पुलिस कार्रवाई के बाद आम सभा की बैठक में उसे क्लब से बाहर करके समिति भंग कर दी थी।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि आरोपी चैनल और पोर्टल का उपयोग गिरोह के अपराधों को छिपाने का काम करते थे। रवि काना गिरोह का सरगना है। वो अन्य सदस्य के साथ मिलकर अवैध उगाही कर पैसा कमा रहे थे। पैसे को छिपाने व सफेदपोश बनने के लिए विभिन्न कंपनियों में धनराशि को खपाया जा रहा है। इनमें कंस्ट्रक्शन एचटी कामाख्या डेवलेपर्स, बालाजी इंटरप्राइज, बालाजी ट्रेडिंग कंपनी के अलावा पंकज की कंपनी यूपीटी मीडिया एंड कम्यूनिकेशन शामिल है। साथ ही कई अन्य अलग-अलग नामों की कंपनियों में भी पैसा खपाया जा रहा है। इस समय वसूली की धनराशि को गिरोह के सरगना रवि काना की जमानत करवाने में खर्च किया जा रहा था। अब पुलिस ने तीनों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई कर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें