फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजिस्ट्री नहीं कराई तो बिल्डरों पर लगेगा गैंगस्टर एक्ट, जिलाधिकारी ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

Fri, 04 Jan 2019 05:52 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
builders Account - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

बिना रजिस्ट्री के खरीदारों को फ्लैट पर कब्जा दिलाना अब बिल्डरों को भारी पड़ेगा। जिलाधिकारी ने ऐसे बिल्डरों की रिपोर्ट रजिस्ट्री विभाग से मांगी है। रिपोर्ट मिलने के बाद उन पर आपराधिक मुकदमा दर्ज करके गैंगस्टर एक्ट लगाया जाएगा।

विज्ञापन


एआईजी स्टांप एसके सिंह के मुताबिक, जिलाधिकारी बीएन सिंह ने बृहस्पतिवार को निर्देश दिया गया कि जिन बिल्डरों पर बिना रजिस्ट्री के खरीदारों को फ्लैट पर कब्जा देने के आरोप में स्टांप एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है। उनकी एक रिपोर्ट 15 दिन में दी जाए। इसके आधार पर ऐसे बिल्डरों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धाराओं में आपराधिक मुकदमा दर्ज कराने की बात जिलाधिकारी ने कही है। साथ ही, ऐसे बिल्डरों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट लगाने की भी तैयारी है।

दरअसल, नोएडा के 19 और ग्रेटर नोएडा के 11 बिल्डरों के खिलाफ रजिस्ट्री विभाग ने जिलाधिकारी के निर्देश पर पहले ही एफआईआर दर्ज करा रखी है। इसमें नोएडा में 7798 फ्लैटों पर बिना रजिस्ट्री के बिल्डरों ने कब्जा दिया था। इसी तरह से ग्रेटर नोएडा में 3281 फ्लैटों पर बिना रजिस्ट्री के कब्जा देने की बात सामने आई थी। इससे नोएडा में 526.01 करोड़ और ग्रेटर नोएडा में 72.64 करोड़ के राजस्व हानि की बात की गई थी।
विज्ञापन


नोएडा में 6 बिल्डरों ने शुरू कराई है रजिस्ट्री
रजिस्ट्री विभाग के मुताबिक नोएडा में 6 बिल्डरों ने रजिस्ट्री शुरू कराई है। एफआईआर दर्ज होने के बाद बिल्डरों ने 610 फ्लैटों की रजिस्ट्री कराई है। इन पर बिना रजिस्ट्री के फ्लैट पर कब्जा देने का आरोप है।

इन बिल्डरों के खिलाफ स्टांप एक्ट के तहत दर्ज है एफआईआर
लॉजिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर, सनवर्ल्ड वनालिका, एसोटेक, विक्ट्री क्रॉस रोड, आम्रपाली प्लैटिनम, आईवीआरसीएल इंफ्रा, आम्रपाली जोडिएक, आम्रपाली सफायर, डिवाइन इंडिया, एम्स आरजी एंजल्स, एसोटेक, एपेक्स ड्रीम होम्स, जीएस प्रमोटर्स, एम्स प्रमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड, पैन रियल्टर्स, एजीसी, आम्रपाली प्रिंसले इस्टेट, आम्रपाली सिलिकॉन सिटी, गार्डेनिया, एवीजे हाइट्स, सीसीएसई सहकारी आवास समिति, सीनियर सिटीजन होम कांप्लेक्स वेलफेयर सोसाइटी, यूनिटेक होराइजन, यूनिटेक कासकेडस, यूनिटेक हैबिटेट, महालक्ष्मी ग्रीन मैनशन, टिस्को एम्पलायिज हाउसिंग एंड वेलफेयर सोसाइटी, आम्रपाली लेजर वैली, सतलीला सहकारी आवास समिति लिमिटेड, एमएसएक्स मॉल। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें