फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: प्रीमिया बिल्डर के सीएमडी समेत 7 पर गैंगस्टर एक्ट

Sat, 29 Dec 2018 02:51 AM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जिलाधिकारी और एसएसपी डॉ. अजयपाल शर्मा के निर्देश पर प्रीमिया बिल्डर के सीएमडी व पत्नी समेत 7 लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है। जिलाधिकारी-एसएसपी ने साफ शब्दों में अधिकारियों को चेतावनी दी है कि वह ऐसे लोगों को कतई न बख्शे व कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन


दरअसल, जिले में खरीदारों के साथ कुछ बिल्डरों ने सोची समझी रणनीति के तहत घर बुक कराने के नाम पर पैसे ले लिए और बाद में न तो पैसे दिए और न ही घर दे पाए। ऐसे में पुलिस-प्रशासन ने इन पर सख्ती बरतनी शुरू कर दी है।

दोनों विभागों ने सख्ती बरतते हुए प्रीमिया बिल्डर के सीएमडी पटेल नगर दिल्ली निवासी तरुण शीन व पत्नी रेखा शीन, फरीदाबाद निवासी चरणजीत सिंह ढानी (अंश धारक /पूर्व निदेशक), वसंत कुंज दिल्ली निवासी लक्ष्मी राजपूत, दिल्ली निवासी अमित सोमल, गुरुग्राम निवासी नताशा राजपूत, बिजनौर निवासी विशु पर गैंगस्टर एक्ट लगाया है। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने बिल्डिंग बनाने के नाम पर धोखाधड़ी और जालसाजी करके करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की है। इन घटनाओं से नोएडा में फ्लैट व दुकान आदि खरीदने को लेकर भय है। आरोपी एक गिरोह बनाकर लोगों को फंसाते हैं। इसी कारण कड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें