सोहना के पेट्रोल पंप के पास सवारी के इंतजार में खड़ी महिला के साथ गैंग रेप का मामला प्रकाश में आया।
दरिंदो ने वारदात को उस समय अंजाम दिया जब महिला अपने पांच साल के बेटे के साथ जा रही थी। सोहना थाना पुलिस तीन युवकों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कर छानबीन करने में जुटी है।
मेवात की रहने वाली 25 वषीया महिला ने सोहना थाना पुलिस को बताया कि बुधवार को वह पेट्रोल पंप के पास मेवात जाने वाले वाहन का इंतजार कर रही थी।