फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: आज रात बंद हो जाएगी गंगनहर, पानी की किल्लत को रहें तैयार

Thu, 15 Oct 2020 09:27 AM IST
प्राची प्रियम माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

त्योहारों पर पानी की किल्लत झेलने के लिए तैयार हो जाइए। गुरुवार रात 12 बजे सफाई के लिए गंगनहर को बंद कर दिया जाएगा। करीब एक महीने तक नहर की सफाई चलेगी। इस दौरान गंगाजल नहीं मिलने पर टीएचए और नोएडा के लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन


सिंचाई विभाग की तरफ से हर वर्ष गंगनहर की सफाई दशहरा और दिवाली के समय पर की जाती है। इस वर्ष 15 अक्तूबर की मध्य रात से गंगनहर को बंद कर सफाई का काम किया जाएगा। करीब एक महीने तक गंगनहर की सफाई चलेगी। 

सिंचाई विभाग की तरफ से 14-15 नवंबर की मध्य रात को गंगनहर में पानी छोड़ने का दावा किया गया है। करीब 48 से 72 घंटे में पानी पहुंचेगा। जिसके बाद 18 नवंबर से लोगों को पानी मिलने की उम्मीद है। इस एक महीने वैशाली, वसुंधरा , इंदिरापुरम, कौशांबी, सूर्यनगर, बृजविहार, रामप्रस्थ, चंद्रनगर, रामपुरी इलाके में पानी की किल्लत रहेगी। 
विज्ञापन


नगर निगम नलकूप के जरिए इन कॉलोनियों में पानी की सप्लाई कराएगा। कहीं पर पानी की किल्लत न हो इसके लिए विभाग की तरफ से हेल्पलाइन नंबर जारी किए जाएंगे। इन हेल्पलाइन नंबरों पर लोग पानी नहीं आने की शिकायत कर सकेंगे। 

जिसके बाद नगर निगम की तरफ से पानी सप्लाई वैकल्पिक व्यवस्था से की जाएगी। अवर अभियंता सोमेंद्र तोमर ने बताया कि नगर निगम की तरफ से पूरी तैयारी कर ली गई है। लोगों को पानी को लेकर किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।

बढ़ेगी बोतल बंद पानी की डिमांड
गंगाजल बंद होते ही मार्केट में बोतल बंद पानी की डिमांड बढ़ जाती है। दरअसल नगर निगम पर्याप्त पानी की सप्लाई नहीं कर पाता। यहीं नहीं नलकूप का पानी खारा होता है ऐसे में लोग इसको खाने और पीने में इस्तेमाल नहीं करते हैं। लोग बोतल बंद पानी खरीदकर रोजमर्रा का काम करते हैं। इसके चलते मार्केट में बोतल बंद पानी की डिमांड बढ़ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें