फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: एटीएम काट कैश उड़ाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार; गुजरात, महाराष्ट्र में भी कर चुका है वारदात

Wed, 28 Aug 2024 07:46 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने एटीएम काटकर कैश उड़ाने अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी भरूच (गुजरात) और नंदुरबार (महाराष्ट्र) में एटीएम काटने के मामलों में भी शामिल है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने एटीएम काटकर कैश उड़ाने अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी भरूच (गुजरात) और नंदुरबार (महाराष्ट्र) में एटीएम काटने के मामलों में भी शामिल है। इसके अलावा आरोपी जिला, पलवल हरियाणा निवासी आरोपी इमरान दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और महाराष्ट्र में हत्या, चोरी, एटीएम तोडऩे और धोखाधड़ी आदि के 20 से अधिक मामलों में शामिल रहा है। दिल्ली की पश्चिम विहार ईस्ट व महरौली पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी।

विज्ञापन


अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि आरोपी इमरान और उसके साथियों ने पश्चिम विहार, दिल्ली के इलाके में 30 मई, 24 को एचडीएफसी बैंक का एटीएम तोड़ दिया। मामले के खुलासे के लिए गठित टीम ने पश्चिम विहार, दिल्ली के आसपास के सीसीटीवी फुटेज एकत्र किए। आरोपियों द्वारा इस्तेमाल किए गए मार्ग के सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच की गई। जांच में आरोपी इमरान और उसके साथियों की पहचान हुई। एएसआई उमरदीन को एक गुप्त सूचना मिली कि आरोपी इमरान महरौली, दिल्ली के इलाके में आएगा। इंस्पेक्टर योगेश कुमार और विनोद यादव की टीम ने महरौली कॉम्प्लेक्स पार्क, नई दिल्ली के पास अणुव्रत रोड पर घेराबंदी कर इमरान को गिरफ्तार कर लिया। एक जाल बिछाया गया।

 आरोपी इमरान ने खुलासा किया कि 30 मई की सुबह उसने अपने साथियों के साथ मिलकर पश्चिम विहार, दिल्ली से एचडीएफसी बैंक की एटीएम मशीन तोड़ी और चोरी की मारुति एक्को वैन में मौके से भाग गए। इसके बाद वे पलवल, हरियाणा पहुंचे और गैस कटिंग मशीन की मदद से एटीएम मशीन को काटा और उसमें से नकदी निकाल ली। उन्होंने एटीएम मशीन को पलवल, हरियाणा के पास एक नाले में फेंक दिया और एक्को वैन को भी छोड़ दिया।
विज्ञापन


20 से ज्यादा मामले हैं दर्ज
मूल रूप से जिला पलवल, हरियाणा का रहने वाला इमरान परिवार की खराब आर्थिक स्थिति के कारण उसने कम उम्र में ही ट्रकों पर हेल्पर का काम करना शुरू कर दिया था। इसके बाद वह हरियाणा के नूंह निवासी इश्तियाक और साहिद के संपर्क में आया और दिल्ली और हरियाणा से ट्रक और कारें चुराने लगा। बाद में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और अन्य राज्यों में एटीएम मशीनें तोडऩा शुरू कर दिया। वह दिल्ली में चोरी, डकैती और आर्म्स एक्ट के नौ मामलों में शामिल है। वह हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र में हत्या, चोरी, डकैती आदि के 12 मामलों में भी शामिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें