फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पारिवारिक विवाद में हत्या की कोशिश का मामला रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
- कोर्ट ने आदेश दिया कि वह अगले चार महीनों में नई दिल्ली के सेंट स्टीफंस अस्पताल में 30 सत्रों तक सामुदायिक सेवा करेगी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। हाईकोर्ट ने एक महिला के खिलाफ दर्ज हत्या की कोशिश के मामले को रद्द कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि खास पारिवारिक परिस्थितियों को देखते हुए इस मामले में दया और न्याय दोनों को ध्यान में रखना जरूरी है। यह मामला एक महिला और उसकी अभिभावक के बीच हुए पारिवारिक विवाद से जुड़ा था। महिला अनाथ थी और शिकायतकर्ता महिला व उसके दिवंगत पति ने उसे तीन महीने की उम्र से पाला था। हालांकि उन्होंने उसे कानूनी रूप से गोद नहीं लिया था, लेकिन अदालत ने माना कि दोनों के बीच मां-बेटी जैसा भावनात्मक रिश्ता था। कोर्ट ने आदेश दिया कि वह अगले चार महीनों में नई दिल्ली के सेंट स्टीफंस अस्पताल में 30 सत्रों तक सामुदायिक सेवा करेगी।

साल 2019 में दोनों के बीच हुए झगड़े के दौरान महिला पर आरोप लगा कि उसने अपनी अभिभावक पर लकड़ी के क्रॉस और चाकू से हमला किया। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या की कोशिश की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया था। बाद में शिकायतकर्ता ने अदालत को बताया कि वह इस मामले को आगे नहीं बढ़ाना चाहती और दोनों के बीच आपसी समझौता हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति प्रतीक जालान ने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में ट्रायल जारी रखना न्याय के हित में नहीं होगा। उन्होंने कहा कि जब दोनों पक्ष आपसी सहमति से विवाद सुलझा चुके हैं और आरोपी ने अपने किए पर पछतावा जताया है, तो मामले को आगे बढ़ाने का कोई औचित्य नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें