फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चश्मदीद ने बताया डेनिश्ा महिला से गैंगरेप का सच

विज्ञापन
विज्ञापन
डेनमार्क की महिला से सामूहिक दुष्कर्म मामले में अभियोजन ने चश्मदीद गवाह का बयान सोमवार को विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट में दर्ज कराया।
विज्ञापन


गवाह ने कोर्ट में छह आरोपियों को पहचाना जिन्होंने चाकू की नोंक पर विदेशी महिला से 14 जनवरी 2014 की रात दुष्कर्म किया था। पहाड़गंज पुलिस ने इस मामले में सामूहिक दुष्कर्म व लूटपाट का मामला दर्ज किया था।

तीस हजारी स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश कावेरी बावेजा के समक्ष अभियोजन के गवाह शिवजी सिंह ने अपना बयान दर्ज कराया।

उसने अपने बयान में कहा वारदात की रात उसने कमरे से बाहर निकलकर देखा कि सभी छह आरोपी महिला को घेरे हुए थे और महेंद्र उससे दुष्कर्म कर रहा है।

गवाह ने बताया, 'सभी आवारागर्द हैं'

एक आरोपी अर्जुन के हाथ में बड़ा चाकू था और उसने चाकू दिखाकर शिवजी सिंह को धमकाया कि उसे मार देगा। इससे डरकर वह अपने कमरे में वापस आ गया।

गवाह ने सभी छह आरोपियों को पहचानते हुए कहा कि वह इलाके के आवारागर्द हैं और आए दिन छोटीमोटी वारदात करते रहते हैं।

पुलिस ने अपनी चार्जशीट में कहा था कि आठ आवारागर्दों ने 14 जनवरी 2014 की रात नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के रेलवे अधिकारी क्लब के पास डेनमार्क की महिला से चाकू की नोंक पर सामूहिक दुष्कर्म व लूटपाट को अंजाम दिया था।

विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट में छह आरोपियों महेंद्र उर्फ गंजा, मोहम्मद राजा, अर्जुन, राजू छक्का व श्याम लाल के खिलाफ अभियोग विचाराधीन है जबकि दो नाबालिगों के खिलाफ बाल न्यायालय में जांच चल रही है।
विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता का वारंट रद्द

जेसिका लाल मर्डर केस में अपने बयान से पलटने वाले बॉलीवुड अभिनेता श्यान मुंशी के खिलाफ जारी गैर जमानती वारंट सोमवार को कोर्ट ने रद्द कर दिए। अभिनेता के पेश होने के बाद कोर्ट ने ऐसा किया।

अदालत ने कई तारीखों पर गैरहाजिर रहे मुंशी के खिलाफ पांच सितंबर को गैर जमानती वारंट जारी कर दिया था। मामले की अगली सुनवाई 28 अप्रैल 2015 को होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें