फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से सामूहिक दुष्कर्म, फांसी लगाकर मारने की कोशिश

Wed, 15 Mar 2017 04:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दनकौर
विज्ञापन
gangrape - फोटो : The Sun
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को दो युवकों ने युवती को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। फिर उसे फांसी लगाकर मारने की कोशिश की गई। युवती के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ  दुष्कर्म और हत्या का प्रयास करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि दनकौर कोतवाली के गांव की युवती दोपहर में अपने घर में पशुओं को चारा डालने के लिए गई थी। तभी पड़ोस में रहने वाला नितिन अपने दोस्त प्रवीण के साथ वहां पहुंच गया।

दोनों उसे जबरन अपने घर में खींच कर ले गए और बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। उस समय आरोपी के घर वाले होली खेलने के लिए बाहर निकले थे। विरोध करने पर युवती की चुन्नी से गले में फंदा लगाकर मारने की कोशिश की गई।
विज्ञापन


युवती के शोर मचाने पर रास्ते से जा रहे लोगों ने चिल्लाने की आवाज सुनी और मौके पर पहुंचे। इस बीच दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने बेहोश युवती को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। 

युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसे मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल नोएडा में भर्ती कराया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।- राजपाल तोमर, कोतवाली प्रभारी, दनकौर 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें