दिल्ली-जयपुर हाइवे स्थित आईएमटी मानेसर में एनएसजी गेट-आईबीपी पैट्रोल पंप के नजदीक दिल्ली की तरफ जा रहे तीन वाहन आपस में टकरा गए। जिससे ट्रेलर का तेल टैंक फट गया जिससे ट्रेलर में आग लग गई।
इसका अगला पहिया पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। मौके से फायर बिग्रेड के पहुंचने से पहले आग लग गई थी। एनएच-8 हाईवे पर जयपुर की तरफ से दिल्ली आ रहे तीन वाहनों की ट्रैफिक थाना मानेसर दो के नजदीक ट्रैलर-कैंटर व अन्य एक वाहन आपस में टकरा गए।
जिसमें रोडियों भरे ट्रेलर ने कैंटर में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे कैंटर अगले वाहन में जा टकराया। ट्रेलर के टकराते ही तेल टैंक फट गया। जिससे तेल रिसने लगा। हाइवे पर तेल फैलने से अन्य गाडिय़ां फिसलकर इधर-उधर टकराने लगी।
जिस वजह से हाईवे पर जाम लग गया। देखते-देखते ही ट्रेलर में अचानक आग लग गई। जिस वजह से चालक व परिचालक ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनते ही आईबीपी पैट्रोल कर्मी व एनएसजी कमांडो मौके पर पहुंच गए।
ट्रेलर में लगी आग को अग्रिमशन उपकरण से बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग से ट्रेलर का कैबिन जलकर राख हो गया। पीछे गाड़ी में आग फैलने बचा लिया। इसी दौरान ट्रैफिक थाना मानेसर दो के कर्मी भी जाम लगने से हाईवे पर आ गए।
वहीं एनएचएआई की गाड़ी भी पैट्रोलिंग करते हुए मौके पर पहुंच गई। मानेसर थाना पुसिल राईडर भी दुर्घटना की सूचना मिलने से वहां पर पहुंच गए। हाईवे पर जाम खुलवाने से पहले सड़क पर बिखरे डीजल पर मिट्टी डालकर ही वाहनों को निकलने दिया गया। क्योंकि सड़क पर तेल फैलने से वाहन चल नहीं पा रहे थे और फिसलकर डिवाईडर व नाले से टकरा जाते थे। जिस वजह से जाम लगा रहा।