फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: तीन सितारा होटल में चल रहा था जुआ अड्डा, प्लास्टिक नोट और दो सौ टोकन बरामद, आठ आरोपी गिरफ्तार

Mon, 07 Feb 2022 09:36 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पुलिस ने तीन सितारा होटल में चल रहे जुए के अड्डे का खुलासा किया है। आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आदर्श नगर थाना पुलिस ने तीन सितारा होटल में चल रहे जुए के अड्डे का खुलासा किया है। पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यहां से डेढ़ लाख भारतीय मुद्रा के समान प्लास्टिक नोट और दो सौ टोकन बरामद किए हैं।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी ने बताया कि 6 फरवरी की रात पुलिस को सूचना मिली कि आदर्श नगर के पंचवटी में स्थित एक तीन सितारा होटल में कुछ लोग जुआ गतिविधियों में संलिप्त हैं। सूचना की पुष्टि करने के बाद निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने फूड-16 होटल पर छापा मारा। होटल के कमरा नंबर 306-307 में आठ व्यक्ति जुआ गतिविधियों में लिप्त पाए गए। 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहित शर्मा, ऋषभ जेटली, अमन गुप्ता, सचिन छाबड़ा, मानव, दीपक अग्रवाल, सौरव छाबड़ा और सचिन के रूप में हुई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें