पुलिस आयुक्त कार्यालय के सामने स्थित होटल पार्क प्लाजा में चल रहे जुआखाने का सीआईए सेक्टर-30 ने भांडाफोड़ किया है। पुलिस ने छह जुआरियों को हिरासत में लेकर उनके पास से साथ सवा दो लाख रुपये भी बरामद किए।
पुलिस मुख्यालय के सामने ही जुआ खाना पकड़ा जाना शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। सेक्टर-21 स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय के ठीक सामने होटल पार्क प्लाजा है।
क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 के एएसआई संदीप को मुखबिर ने सूचना दी थी कि होटल में कई दिन से यह काम चल रहा है। इस पर सोमवार शाम पुलिस ने होटल में छापा मारा। पुलिस के पहुंचते ही होटल स्टाफ में अफरा तफरी मच गई।