फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत पर बवाल, सोमनाथ भारती पर फेंकी स्याही

विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी विधायक सोमनाथ भारती का विरोध करते हुए कुछ लोगों ने आईआईटी के नजदीक स्याही फेंक दी। वाकया उस वक्त हुआ, जब भारती आईआईटी के एक कार्यक्रम में शिरकत करने जा रहे थे।
विज्ञापन


भारती पर स्याही फेंकते हुए आम आदमी सेना के सदस्यों ने जमकर नारेबाजी भी की। आईआईटी दिल्ली स्थित डोगरा हॉल में बृहस्पतिवार शाम एक कार्यक्रम था।

इसमें बतौर मुख्य अतिथि मनीष सिसोदिया और सोमनाथ भारती को बुलाया गया था। व्यस्तता की वजह से सिसोदिया कार्यक्रम में नहीं पहुंचे, जबकि पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती वहां पहुंचे हुए थे।
विज्ञापन

लगाए केजरीवाल मुर्दाबाद के नारे

अचानक वहां आम आदमी सेना (महिला विंग) की कुछ कार्यकर्ता पहुंच गईं। महिलाओं ने सोमनाथ भारती को दौड़ा दिया और उन पर स्याही फेंक दी। साथ ही ‘केजरीवाल मुदार्बाद’ के नारे भी लगाए।

आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी गजेन्द्र की मौत के बाद लगातार राजनीतिक बयानों की वजह बन गई है। पार्टी और पार्टी के नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन भी किए जा रहे हैं।

ऐसे में आज इसी तरह के इस कार्यक्रम का सामना आप के इस पूर्व मंत्री और तत्काल में विधायक को करना पड़ा। गुरूवार को भी कांग्रेस और बीजेपी ने आप के खिलाफ प्रदर्शन किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें