फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के मंच का हाल, बायीं ओर होंगे गडकरी तो दाहिने नाइक

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम की सभा के मुख्य मंच पर पहली कतार में आठ लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। इसमें पीएम मोदी के बायीं ओर केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री जनरल (रिटायर्ड) वीके सिंह व केंद्रीय मंत्री पी. राधाकृष्णम होंगे।
विज्ञापन


वहीं पीएम के दायीं ओर राज्यपाल राम नाइक, केंद्रीय विज्ञान व प्रोद्योगिकी मंत्री डॉ. हर्षवर्द्धन, केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री डॉ. महेश शर्मा और उत्तर प्रदेश के श्रम मंत्री शाहिद मंजूर बैठेंगे।

पीछे की कतार में शामिल सात सदस्यों में बागपत के सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह, मेरठ के सांसद राजेंद्र अग्रवाल, पूर्वी दिल्ली के सांसद महेश गिरी, एनएचएआई के चेयरमैन राघव चंद्रा, सड़क एवं परिवहन मंत्रालय के सचिव वी छिब्बर के अलावा एसपीजी और पीएम के पीएस मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

ऊंची इमारतों पर तैनात हो गए सुरक्षाकर्मी

पीएम के सभा स्थल और हैलीपैड के आसपास ऊंची इमारतों पर सुरक्षाकर्मी और रैपिड एक्शन फोर्स के जवान तैनात हो चुके हैं। इनके पास लंबी दूरी तक देख पाने वाले दूरबीन के अलावा अन्य उपकरण होंगे।

यह वहीं से सभा स्थल व हैलीपैड तक देख सकेंगे और किसी भी आपात स्थिति के दौरान एक्शन लेंगे। पीएम की सभा में पहले मंत्री पंचायती राज मंत्री कैलाश यादव के आने की चर्चा हुई।

लेकिन अब बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रतिनिधि के तौर पर श्रम मंत्री शाहिद मंजूर पीएम की सभा में शामिल होंगे। इस बात की जानकारी सिटी मजिस्ट्रेट के कार्यालय से मिली।
विज्ञापन

कुछ स्कूलों और कॉलेजों में घोषित हुई छुट्टी

प्रशासन ने पीएम की सभा को लेकर किसी भी स्कूल या कॉलेज को छुट्टी करने का दबाव नहीं डाला था। बावजूद इसके सेक्टर-62 के इंडस वैली स्कूल, जयपुरिया इंस्टीट्यूट और आईएमएस प्रबंधन ने छुट्टी की घोषणा कर दी है।

मुख्य मंच के बायीं ओर एक और मंच बनाया गया है। यहां 200 विशिष्टि अतिथियों के बैठने की व्यवस्था होगी। इसमें आसपास के अन्य सांसदों, विधायकों, पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे।

वहीं मंच के सामने 500 वीआईपी के बैठने की व्यवस्था की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें