उस समय रात के सवा दो बज रहे थे। तभी उसने देखा कि एक काले रंग की मर्सिडीज गाड़ी उनकी ओर बड़ी रफ्तार से आ रही है। कार ने डिवाइडर को टक्कर मारी। कार उनकी ओर बढ़ी तो तीनों फुटपाथ पर चढ़ गए। तीनों बचने के लिए भागने लगे, लेकिन वह बच नहीं सके और कार ने उनको टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी रोहित व कपिल को अपने साथ घसीट कर ले गई। गाडी आगे जाकर रोड पर लगे लोहे के खंभे से टकरा गई। बाद में गाड़ी पलट भी गई। पुलिस अधिकारी के अनुसार पूछताछ में आरोपी की पहचान शिवम अरोड़ा के रूप में हुई। वह अपनी पत्नी तनिषा और अपने बड़े भाई प्रणव के साथ मौके पर मौजूद मिला।
मर्सिडीज जी वैगन ने तीन युवकों को रौंदा, एक की मौत
दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के बसंतकुंज नॉर्थ इलाके शनिवार देर रात मर्सिडीज जी वैगन एसयूवी गाड़ी चला रहे युवक ने ऑटो स्टैंड पर खड़े तीन दोस्तों को रौंद दिया। हादसे में एक उत्तराखंड के चमोली जिले के रहने वाले रोहित सिंह बिष्ट नाम के युवक की मौत हो गई जबकि दो साथी गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने आरोपी कार चालक शिवम (29) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि ललित उर्फ लल्लन (24) और कपिल (25) को सफदरजंग अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों की हालत नाजुक है। पुलिस ने चालक के खून के नमूने लिए हैं ताकि पता किया जा सके कि वाहन चलते समय कहीं वह नशे में तो नहीं था।
दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि शनिवार देर रात 2:33 बजे हादसे की सूचना टीम पहुंची तो वहां तीन युवक घायल मिले। दुर्घटनाग्रास्त एक मर्सिडीज जी वैगन (जी63) मिली। आरोपी कार चालक शिवम और उसकी पत्नी व बड़ा भाई भी मौके पर ही मिल गए। छानबीन में पता चला कि रोहित, ललित और कपिल तीनों एंबिएंस मॉल के पॉल रेस्टोरेंट में नौकरी करते थे। रोहित शेफ था। देर रात करीब 2:10 तीनों ऑटो स्टैंड पर सवारी का इंतजार कर रहे थे तभी यह हादसा हो गया। मर्सिडीज के एयरबैग खुलने से उसमें सवार सभी लोगों की जान बच गई। शिवम न बताया कि वह अपने दोस्त अभिषेक की गाड़ी से अपनी नई नवेली पत्नी को लेकर करोल बाग स्थित घर लौट रहा था। शिवम माइक्रो सॉफ्ट में इंजीनियर है। फिलहाल उसकी तैनाती नोएडा में है।