फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

G-20 Summit: राजधानी में तीन दिन तक स्कूल, दफ्तर और दुकानें सब बंद, एलजी ने सार्वजनिक छुट्टी पर लगाई मुहर

Thu, 24 Aug 2023 03:12 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी सरकारी नोटिफिकेशन के अनुसार, आठ से 10 सितंबर तक दिल्ली में सभी बैंक, आर्थिक संस्थान और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। तीन दिन तक सभी सरकारी और प्राइवेट दफ्तर और शैक्षणिक संस्थान जिसमें स्कूल और कॉलेज भी शामिल हैं, बंद रहेंगे।
विज्ञापन
वीके सक्सेना, उपराज्यपाल दिल्ली। - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान तीन दिन की सार्वजनिक छुट्टी पर मुहर लगा दी है। दिल्ली में स्कूल, दफ्तर और दुकानें सब बंद रहेंगे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली पुलिस को इस बाबत प्रस्ताव भेजा था, जिसमें कहा गया था कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में जी-20 को देखते हुए आठ, नौ और 10 सितंबर को सार्वजनिक छुट्टी की जाए। कुछ पाबंदियां भी लगाई जाएं। इस प्रस्ताव को उपराज्यपाल ने स्वीकृति दे दी है।

विज्ञापन


सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी सरकारी नोटिफिकेशन के अनुसार, आठ से 10 सितंबर तक दिल्ली में सभी बैंक, आर्थिक संस्थान और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। तीन दिन तक सभी सरकारी और प्राइवेट दफ्तर और शैक्षणिक संस्थान जिसमें स्कूल और कॉलेज भी शामिल हैं, बंद रहेंगे। नोटिफिकेशन में आगे कहा गया है कि दुकान और प्रतिष्ठान अधिनियम, 1954 के सेक्शन 16 (3) (i) के मुताबिक, जो नई दिल्ली जिला पुलिस के क्षेत्राधिकार में आते हैं वो सभी बंद रहेंगे। ऐसे कार्यालय जिसमें शनिवार और रविवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित है वहां सार्वजनिक अवकाश 9 और 10 सितंबर को भी होगा। ऐसे निजी कार्यालय जिनमें रविवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित नहीं है वहां भी 10 सितंबर को अवकाश रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें