जगह-जगह फव्वारें लगाए गए है तो एयरपोर्ट टर्मिनल के अंदर और बाहर खास तरह की पेंटिंग की गई है। सड़कों के किनारे कलात्मक डिजाइनर फव्वारे, मूर्तियां और सजावटी फूलों के गमले अभी से ही सजा दिए गए है।
जी-20 शिखर सम्मेलन आयोजन का काउंटर डाउन शुरू हो गया है। सभी एजेंसिया इसमें पूरी शिद्दत से जुटी है। तमाम इंतजामों के साथ ही दिल्ली को खूबसूरत शहर के रूप में पेश करना है। इसे लेकर अधिक जोर सजावट को लेकर है। इस कड़ी में दिल्ली के एयरपोर्ट को बेहतरीन तरीके से सजाया गया है।
विज्ञापन
जगह-जगह फव्वारें लगाए गए है तो एयरपोर्ट टर्मिनल के अंदर और बाहर खास तरह की पेंटिंग की गई है। स्टैंडी और कटआउट लगाकर विदेशी मेहमानों के लिए उनके जरूरत के अनुसार जानकारी दी जाएगी। सड़कों के किनारे कलात्मक डिजाइनर फव्वारे, मूर्तियां और सजावटी फूलों के गमले अभी से ही सजा दिए गए है।
जी-20 में आने वाले विदेशी मेहमानों के लिए अभी से ही एयरपोर्ट सज-धज कर तैयार हो गया है। एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था और बैगेज चेकिंग के लिए ब्लू प्रिंट तैयार कर रिहर्सल जोरों पर है। अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
एयरपोर्ट संचालित करने वाली कंपनी डायल ने वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम बनाई है जो आने वाले प्रतिनिधियों के लिए सर्वोत्तम अनुभव सुनिश्चित करेंगे। आगमन और प्रस्थान संचालन की निगरानी करेगी। अतिथियों को आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय और दिल्ली के सरकारी विभागों के साथ काम कर रहा है। शिखर सम्मेलन से संबंधित संदेश टर्मिनल के भीतर लगे एलईडी स्क्रीन पर भी प्रदर्शित किया जा रहा है। मेहमानों का गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए बड़े बड़े होर्डिंग्स लगाए गए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कटआउट भी लगाया गया है। साथ ही लाइटिंग का बेहतर प्रबंध किया गया है।