फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर कीर्तन को लेकर दिल्ली सिख सियासत में घमासान

Wed, 09 Oct 2019 05:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
नगर कीर्तन यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली सिख सियासत में ननकाना साहिब तक नगर कीर्तन ले जाने को लेकर मचा घमासान थमता नहीं दिख रहा है। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जहां अपने तरीके से नगर कीर्तन निकालने की तैयारी में है। 

विज्ञापन


वहीं, शिरोमणि अकाली दल (दिल्ली) पाकिस्तान से स्वीकृति मिलने की बात कह नगर कीर्तन ले जाने की तैयारी में है। इस सियासत में अब नई गठित पार्टी जागो, जिसके अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके है वह भी कूद पड़े है। 

जागो ने श्री गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर निकाले जाने वाले नगर कीर्तन को लेकर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पर सिखों को गुमराह करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


नगर कीर्तन मामले में झूठा प्रचार करने वाले दिल्ली प्रबंधक कमेटी को तनखैया घोषित करने की मांग की है। भाई चौपा सिंह के तन्खवाहनामा का हवाला देकर पार्टी ने कहा है कि ननकाना साहिब तक के प्रस्तावित नगर कीर्तन को पाकिस्तान सरकार से मंजूरी नहीं मिलने के बावजूद प्रबंधक कमेटी के सदस्य व ग्रंथी मंच से संगतों को गुमराह कर रहे है। जीके ने कहा है कि भाई चौपा सिंह के तरख्वाहनामा के अनुसार स्पष्ट है कि जो सिख बेमतलब गुमराह करता है वह तनखैया है।  

उधर, दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी व शिरोमणि अकाली दल दिल्ली (सरना) ने नगर कीर्तन को अलग-अलग निकालने की घोषणा की है। पहले दोनों 28 अक्तूबर को गुरुद्वारा बंगला साहिब से कीर्तन निकालने पर सहमत थे। 

लेकिन बदले सियासी माहौल में प्रबंधक कमेटी नगर कीर्तन को 13 अक्तूबर को निकालने की तैयारी में है तो सरना गुट 28 अक्तूबर को गुरुद्वारा नानक प्याऊ से नगर कीर्तन निकालने की तैयारी में है। इसी गुरुद्वारे से पालकी साहिब को सजाने पर अड़ गए है। हालांकि एक मंच पर लाने के लिए अकाल तख्त ने एक कमेटी गठित की है। यह कमेटी इस मामले को सुलझाने में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें