फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड़गांवः बिजनेसमैन ने पत्नी को बेरहमी से मारा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव के पालम विहार के ई ब्लाक में रहने वाले फर्नीचर कारोबारी ने बुधवार को अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। पालम विहार थाना पुलिस ने उसकी बेटी के बयान पर हत्या व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।
विज्ञापन


पालम विहार के 2238 ई ब्लाक में रहने वाला दीपक खुल्लर फर्नीचर का कारोबार करता है। कारोबार का संचालन ऑनलाइन ही करता है। उसकी पत्नी अल्का खुल्लर (50) का उससे इस बात को लेकर विवाद रहता था कि उसके पति का चरित्र ठीक नहीं था।

उसकी हरकतों का वह विरोध करती थी। कारोबार के नाम पर अन्य महिलाओं का आना-जाना उसे नागवर लगता था। जिसके चलते घर में दोनों के बीच विवाद की स्थित बनी रहती थी। बुधवार की सुबह उसने अपनी पत्नी की गोली मार कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
Trending Videos

बेटी के बयान पर पिता के खिलाफ मामला दर्ज

हत्या के बाद उसने अपनी बेटी अभा सेठी निवासी जनकपुरी दिल्ली को मोबाइल पर फोन करके बताया कि उसने उसकी मम्मी की गोली मारकर हत्या कर दी है। उसके बाद से वह फरार है। घटना की जानकारी बेटी ने अन्य रिश्तेदारों की दी। इसके साथ ही गुड़गांव पहुंची।

पालम विहार थाना पुलिस ने बेटी के बयान पर पिता दीपक के खिलाफ हत्या व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को पास्टमार्टम हाउस में रखवा है। अल्का का एक बेटा है जो इंडोनेशिया में पायलट है।

उसे घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस को उसके शरीर पर नौ गोलियों के निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम के बाद ही अन्य खुलासा होगा। डीसीपी वेस्ट संगीता का कहना है कि हत्या के मामले की जांच चल रही है। आरोपी का दबोचने के लिए अलग-अलग तीन टीमों को लगाया गया है।
विज्ञापन

दीपक के पास लाईसेंस है कि नहीं पुलिस को पता नहीं

गुड़गांव के पालम विहार थाने के पास इस बात का रिकार्ड ही नहीं है कि वह लाईसेंस धारक है या नहीं है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ उसके गिरफ्तार होने का इंतजार है।

मोबाइल डिटेल से तह तक पहुंचेगी पुलिस
गुड़गांव के पालम विहार में महिला की गोली मार कर हुई हत्या की जांच में सीआईए पालम विहार को भी लगाया गया है। वह आरोपी दीपक के मोबाइल डिटेल के आधार पर उससे संपर्क रखने वाली महिला तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पुलिस का मानना है कि मोबाईल डिटले बहुत कुछ राज खोलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें