फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिलीवरी के बाद महिला को चढ़ा दिया फंगस लगा ग्लूकोज, मचा हंगामा

Sat, 09 Dec 2017 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल की बड़ी लापरवाही सामने आई है। महिला वार्ड में फंगस लगी ग्लूकोज की बोतल को डिलीवरी के बाद एक महिला को चढ़ाया जा रहा था। एक स्टाफ की नजर पड़ी तो इसके स्टॉक को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन


सीएमएस ने जांच के आदेश देते हुए औषधि विभाग से सैंपलिंग कराने के लिए कहा है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि ग्लूकोज सप्लाई करने वाली कंपनी से करार खत्म किया जाएगा। जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को महिला विभाग में स्टाफ ने डिलीवरी के बाद एक महिला को ग्लूकोज चढ़ाने के लिए बोतल उठाई।

उसमें फंगस दिख रहा था। वहां खड़े अन्य स्टाफ ने फंगस को देख लिया। उसने यह जानकारी तुरंत ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर को दी। डॉक्टर ने सीएमएस को सूचना दी। इससे पहले भी अस्पताल की इमरजेंसी में एक इंजेक्शन का रंग बदल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा काटा

इससे एक मरीज को एलर्जी हो गई थी। अस्पताल प्रशासन ने आनन-फानन में मरीज को छुट्टी दे दी थी, ताकि मामला दबाया जा सके। वहीं, करीब ढाई साल पहले भी ग्लूकोज की बोतल में फंगस मिला था। इस पर परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा काटा था।

इन घटनाओं के बाद भी अस्पताल प्रशासन ने सबक नहीं लिया है। सीएमएस ने ग्लूकोज में फंगस मिलने की जानकारी मिलने के बाद उस बैच का स्टॉक रोक दिया। औषधि विभाग को सैंपलिंग के निर्देश दिए गए हैं।

ग्लूकोज सप्लाई कर रही कंपनी को भी रोक दिया गया है। सीएमएस के मुताबिक, कंपनी को बदला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें