बीती रात ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर एनआई के डिप्टी एसपी तंजील अहमद की हत्या कर दी गई थी, जिन्हें आज दिल्ली में अंतिम विदाई दी जा रही है। तंजील अहमद को सुपुर्द-ए-खाक करने से पहले बीएसएफ जवानों के द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
हालांकि राजकीय सम्मान से पहले स्थानीय लोग तंजील अहमद के पार्थिव शरीर को घेरकर खड़े हो गए, और नारेबाजी करने लगे। ये लोग दिल्ली सरकार मुर्दाबाद और केजरीवाल विरोधी नारे लगा रहे थे। स्थानीय लोगों में इस बात की नाराजगी थी कि दिल्ली सरकार का कोई मंत्री और नेता तंजील अहमद की अंतिम विदाई के वक्त वहां मौजूद नहीं है।
हालांकि बाद में अफसरों के द्वारा समझाईश देने के बाद लोग मान गए और एनआईए के अफसर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। भारी विरोध के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एनआईए अफसर को श्रद्धांंजली देने के लिए कब्रिस्तान पहुचे, और परिवार की सहायता के लिए एक करोड़ की राशि का ऐलान किया। हालांकि लोगों ने विरोध करते हुए कहा कि एक करोड़ की राशि सहायता के नाम पर बेहद कम है, इसे पांच करोड़ होना चाहिए।