आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की अपील का असर पार्टी की चंदे की लाइन पर दिखा। लगभग ठप पड़ी आप की ऑन लाइन फंडिंग शाम आठ बजे तक सात लाख से ऊपर पहुंच गई।
फंड की जानकारी के मुताबिक 12जुलाई को 5 दानदाताओं ने 8222 व 13 जुलाई को 14 दानदाताओं ने 3113 रुपए के तौर पर चंदा दिया।
जबकि केजरीवाल की अपील के बाद 14 जुलाई को 600 दानदाताओं ने रात आठ बजे तक साढे सात लाख रुपए दान किए। दूसरी तरफ पार्टी ने कुमार विश्वास पर फंड जुटाने की जिम्मेदारी दी है। विश्वास फंड के साथ एनआरआई मामलों के भी प्रभारी बनाए गए हैं।