फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड होने से हताश मेकअप आर्टिस्ट युवती ने लगाया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
-बाहरी दिल्ली के निहाल विहार की वारदात, पुलिस को मृतका के पास से मिला एक सुसाइड नोट
विज्ञापन

-मृतका ने एक अन्य युवती को ठहराया मौत का जिम्मेदार
-पुलिस ने किया आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज, मामले की छानबीन जारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बाहरी निहाल विहार थाना इलाके में मेकअप आर्टिस्ट युवती ने फंदा लगा लिया। 25 वर्षीय युवती का शव उसके दोस्त के घर पर तीसरी मंजिल स्थित कमरे में लटका हुआ मिला। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को साैंप दिया है। पुलिस को मृतका के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इसमें युवती ने अपनी एक जानकार युवती को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। अपने नोट में मृतका ने लिखा है कि युवती ने इंस्टाग्राम पर उसका एक वीडियो अपलोड किया है। वीडियो कुछ वर्ष पुरानी है, जोकि आपत्तिजनक भी है। वीडियो अपलोड होने से हताश होकर उसने जान दी है। मृतका अपने दोस्त के जरिये आरोपी युवती के संपर्क में आई थी।
डीसीपी विक्रम सिंह ने बताया कि निहाल विहार थाना पुलिस इस मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। इंस्टाग्राम पर अपलोड किए गए वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतका के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस वीडियो पोस्ट करने वाली युवती की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर से अपने ब्यूटी पार्लर जाने के लिए निकली थी युवती
बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि युवती अपने परिजनों के साथ निहाल विहार में रहती थी। इसके परिवार में माता-पिता, भाई, भाभी, बहन के अलावा अन्य सदस्य हैं। इसके पिता परचून की दुकान चलाते हैं। वहीं वह खुद एरिया में अपना खुद का ब्यूटी पार्लर चलाती थी। वह परिवार में सबसे छोटी थी। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे वह अपने घर से ब्यूटी पार्लर जाने के लिए ई-रिक्शा में निकली। मंगलवार दोपहर करीब 2:15 बजे निहाल विहार थाना पुलिस को एक पीसीआर कॉल मिली। जिसमें उसके फंदे की बात बताई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें