फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से परेशान होकर बच्चों की हत्या कर पत्नी ने दी जान

Sun, 08 Nov 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भलस्वा डेयरी इलाके में शनिवार शाम एक महिला ने अपनी दो बेटियों को रस्सी से गला घोंटने के बाद पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली। महिला के पास से कोई सुइसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन


अभी तक की जांच में पता चला है कि पति के शराब पीने की आदत की वजह से दंपति के बीच अक्सर झगड़ा होता था। मूलत: बिहार के छपरा की रहने वाली 28 वर्षीय प्रीति बेटियां अनुष्का (5) और तनिष्का (ढाई साल) के साथ जेजे कॉलोनी भलस्वा डेयरी में रहती थी।

पति हीरा (30) ई रिक्शा चलाकर चलाता है। हीरा अक्सर काम से वापस आने के दौरान शराब के नशे में धुत रहता था। घर का खर्चा चलाने के लिए रुपये मांगने पर वह पत्नी से झगड़ा करने लगता था।
विज्ञापन


आस पड़ोस के लोगों के मुताबिक शनिवार सुबह में भी दंपति के बीच झगड़ा हुआ था। प्रीति अपनी बेटियों को लेकर कमरे में घुस गई। कुछ देर इंतजार करने के बाद हीरा ई-रिक्शा लेकर चला गया।

कमरे दृश्य देख रह गया सन्न

हीरा शनिवार शाम पांच बजे घर पहुंचा। उसने अपने कमरे का दरवाजा खटखटाया। काफी आवाज देने पर जब अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो उसने दरवाजा तोड़ दिया।

कमरे का दृश्य देखकर वह सन्न रह गया। प्रीति फंदे के सहारे पंखे लटक रही थी। वहीं दोनों बेटियां नीचे में अचेत पड़ी थी। हीरा ने तीनों को अपने ई-रिक्शा में डालकर जगजीवन राम अस्पताल पहुंचाया।

जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों बच्चियों के गले पर रस्सी से घोंटे जाने का निशान है।
विज्ञापन

छठ पर जाना चाहती थी घर

इससे आशंका है कि प्रीति ने दोनों बेटियों की गला घोंटकर हत्या करने के बाद खुदकुशी की है। फिलहाल पुलिस हीरा से पूछताछ कर रही है।

हीरा के शराब पीने की आदत की वजह से परिवार आर्थिक रूप से कमजोर हो गया था। प्रीति अपने पति की आदत से परेशान होकर छठ में अपने मायके जाना चाहती थी लेकिन हीरा उसे रुपये नहीं दे रहा था।

आसपास के लोगों के मुताबिक इस वजह से अक्सर दंपति के बीच झगड़ा होता था। दो दिनों से झगड़ा काफी बढ़ गया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रीति का परिवार इन दिनों गोरखपुर में रहता है। सात साल पहले प्रीति की शादी हुई थी। पुलिस ने प्रीति के परिवार वालों को भी घटना की जानकारी दे दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें