फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी कर दो महिलाओं से डेढ़ करोड़ ठगे, पुलिस ने नहीं सुनी बात तो कोर्ट ने दिया ये आदेश

Mon, 15 Apr 2019 04:19 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay.com
विज्ञापन
एक शख्स ने दो महिलाओं को प्रेम जाल में फंसाकर शादी की और दोनों से करीब डेढ़ करोड़ रुपये ठग लिए। महिलाओं ने इसकी शिकायत की तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बाद में कोर्ट ने कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, चंडीगढ़ निवासी रिंपी सिंह का प्रेम विवाह 25 साल पहले राहुल चमोला से हुआ था। कई साल से राहुल, रिंपी और दो बच्चों के साथ सेक्टर-39 क्षेत्र में रह रहा था। राहुल ने निवेश कराने के नाम पर रिंपी के परिजनों से 50 लाख रुपये ले लिए, लेकिन तय समय पर रकम नहीं लौटाई। इसके बाद राहुल ने पत्नी से फ्लैट में निवेश कराने के नाम पर 37 लाख रुपये और ले लिए, लेकिन कहीं निवेश नहीं किया। इधर, आठ साल पहले आरोपी गाजियाबाद निवासी श्वेता शर्मा के संपर्क में आया और उसे प्रेम जाल में फंसाकर कोर्ट मैरिज कर ली।

शादी के बाद श्वेता ने भी दो बच्चों को जन्म दिया। वह श्वेता के साथ सेक्टर-76 में रहने लगा। आरोपी ने दोनों पत्नियों को एक-दूसरे के बारे में कुछ नहीं बताया। हफ्ते में आरोपी दो दिन रिंपी के पास रहता था, जबकि चार दिन श्वेता के पास रहता था। इस दौरान आरोपी ने श्वेता से निवेश के नाम पर 15 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद आरोपी श्वेता से और रकम मांगने लगा। रकम नहीं देने पर आरोपी ने 20 लाख रुपये के गहने व श्वेता के नाम का गाजियाबाद का मकान भी बेच दिया।
विज्ञापन


श्वेता के पास कुछ नहीं बचा तो उसने खर्चा देना बंद कर दिया। इस बीच रिंपी को पता चला कि राहुल की दूसरी पत्नी भी है। इसके बाद रिंपी ने सेक्टर-49 थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने इसे घरेलू मामला बताते हुए कार्रवाई नहीं की। थाना स्तर से कार्रवाई न होने पर रिंपी ने कोर्ट में केस दर्ज कराने के लिए याचिका दायर की। कोर्ट ने मामला दर्ज करने का आदेश दिया है। वहीं, श्वेता ने भी आरोपी के खिलाफ कोर्ट के जरिये केस दर्ज कराने के लिए याचिका दायर की है। अभी उनके याचिका पर कोर्ट ने संज्ञान नहीं लिया है।

शादी में पोल खुली
राहुल कई महीने पहले दोनों पत्नियों को शादी में ले गया। समारोह के दौरान राहुल बार-बार अपनी रिंपी के पास जा रहा था। इस पर श्वेता को शक हुआ। इसके बाद श्वेता ने पता किया तो पता चला कि पहली पत्नी है। रिंपी ने भी श्वेता के साथ चैट करते हुए पकड़ लिया। अदालत में मामला जाने से आरोपी सामान पैक कर फरार हो गया है। अब उसने एक तीसरी युवती को प्रेम जाल में फंसा लिया है। आरोपी ने कई लोगों से भी विभिन्न तरीकों से ठगी की है। वह क्रिकेट मैच पर भी सट्टा लगाता है। 
विज्ञापन


मामले में कोर्ट का आदेश प्राप्त हुआ है। मुकदमा दर्ज कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।- अजय कुमार अग्रवाल, कोतवाली सेक्टर-49 के प्रभारी निरीक्षक 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें