फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दशहरा के दिन से सुबह शाम बढ़ी ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन
- एक नवंबर तक न्यूनतम तपमान 14 डिग्री सेलिस्यस तक पहुंचेगा, 24 और 25 को एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से बदलेगा मौसम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अक्तूबर के द्वितीय पाक्षिक में गुलाबी सर्दी राजधानीवासियों को सुबह-शाम की ठंड का अहसास कराने लगी है। पिछले एक सप्ताह से दिन में अधिकतम तापमान जहां 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। वहीं, दशहरे के दिन न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। नवंबर की शुरूआत में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।


प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से .8 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं, सुबह के समय न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से .7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अक्तूबर में दो बार आए वेस्टर्न डिस्टरर्बेंस के चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगभग चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिरा है। सितंबर के अंत में जहां न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा था। वहीं, अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास रहा।
विज्ञापन


प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 24 और 25 अक्तूबर को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते बादलों की आवाजाही होने और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। दो से छह नवंबर के बीच अधिकतम तापमान जहां 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 14 से 15 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें