फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनने में अटपटा जरूर लगेगा पर यही सच है

Mon, 16 Feb 2015 12:01 AM IST
शुजात आलम/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
न्याय की कुर्सी पर जज साहब और चैंबर से चोर सरकारी लैपटॉप लेकर रफूचक्कर...। जी हां सुनने में कुछ अटपटा जरूर लगेगा। लेकिन कड़कड़डूमा कोर्ट में एक शातिर चोर ने जज साहब का ही सरकारी लैपटॉप उड़ा लिया। वारदात के समय जज कोर्ट की कार्रवाई में व्यस्त थे।
विज्ञापन


लंच ब्रेक में जब वह अपने चैंबर में पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। जज की शिकायत पर फर्श बाजार थाने में चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है। खुद पुलिस उपायुक्त मामले की छानबीन कर रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक कड़कड़डूमा कोर्ट में एनके शर्मा पीओ (पीठासीन अधिकारी) और एमएसीटी कोर्ट नंबर-7 में जज हैं। शुक्रवार को उन्होंने अपने सरकारी लैपटॉप कुछ प्रोग्राम डलवाने के लिए कोर्ट के कंप्यूटर रूम में भेजा।
विज्ञापन


दोपहर 12.55 बजे उनका चपरासी राधे सिंह लैपटॉप को अपडेट करवाकर उनका लैपटॉप चैंबर में रखकर चला गया। उस समय जज कोर्ट की कार्रवाई में व्यस्त थे।

कोर्ट की कार्रवाई के बाद वह 1.30 बजे अपने चैंबर में पहुंचे तो लैपटॉप गायब था। फौरन मामले की सूचना पुलिस को दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस कोर्ट परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से मामले की छानबीन कर रही है। खुद पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अजय कुमार पूरे मामले पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें