फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: फॉर्मूला-1 रेसिंग से रोबोटिक स्केचिंग तक, मेले में मनोरंजन की नई दुनिया

विज्ञापन
विज्ञापन
प्लेवर्समंडपम में बच्चों और युवाओं को मिल रहे तकनीक के अनूठे अनुभव
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। भारत मंडपम में आयोजित 45वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में खरीदारी और कारोबार के साथ मनोरंजन और आधुनिक तकनीक का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। मेले में बच्चों, युवाओं और परिवारों के लिए तैयार किया गया ‘प्लेवर्समंडपम’ विशेष आकर्षण बना हुआ है। यहां आगंतुक वर्चुअल रेसिंग, एआई से तस्वीरें बनाने, रोबोटिक स्केचिंग, डांस और वर्चुअल रियलिटी (वीआर) जैसे अनुभवों का आनंद ले सकते हैं।
इस विशेष मनोरंजन क्षेत्र को हॉल-14 की पहली मंजिल पर बनाया गया है। इसका उद्देश्य पारंपरिक प्रदर्शनी के साथ आगंतुकों को तकनीक आधारित मनोरंजन का नया अनुभव देना है। प्लेवर्स के रेसिंग एरीना में विशेष मोशन रिग और इंटरएक्टिव गेमिंग व्यवस्था के जरिये वर्चुअल फॉर्मूला-1 रेसिंग का अनुभव मिलेगा। वहीं, एआई अवतार फोटो बूथ में लोग अपनी तस्वीरों को अलग-अलग डिजिटल अवतार में बदलवा सकते हैं।
विज्ञापन

रोबो स्केच भी यहां आकर्षण का केंद्र है। इसमें रोबोटिक भुजा आगंतुकों के सामने उनका चित्र तैयार करती है। यह अनुभव लोगों को अपनी तस्वीर को अनूठे अंदाज में यादगार बनाने का मौका देता है।
देसी धुनों पर थिरकने और प्रतिस्पर्धा का मौका
देसी बीट्स एरीना में सेंसर और मोशन कैप्चर तकनीक से नृत्य का अनुभव कराया जा रहा है। प्रतिभागियों को भारतीय शास्त्रीय संगीत और लोकप्रिय धुनों पर नृत्य के चरणों का अनुसरण करना होता है। उनके प्रदर्शन के अंक डिजिटल स्क्रीन पर दिखाए जाते हैं। इससे वे एक-दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा भी कर सकते हैं।
डिजिटल दुनिया का हिस्सा बनेंगे दर्शक
इमर्सिव डिजिटल प्रोजेक्शन जोन में विशेष स्क्रीन और मोशन सेंसर की मदद से आभासी दुनिया तैयार की गई है। यहां दीवारों पर दिखने वाले दृश्य लोगों की गतिविधियों के अनुसार बदलते हैं। मसलन, तितलियों और प्रकृति से जुड़े डिजिटल दृश्यों को छूने या पकड़ने की कोशिश करने पर उनमें बदलाव दिखाई देता है।
विज्ञापन

प्रवेश के लिए अलग टिकट जरूरी
प्लेवर्स में प्रवेश के लिए व्यापार मेले के टिकट के अलावा अलग टिकट लेना होगा। कारोबार दिवस (14 से 18 नवंबर) के लिए इसकी कीमत 200 रुपये थी। सामान्य कार्यदिवसों में 300 रुपये और सप्ताहांत में 400 रुपये निर्धारित है। टिकट डीएमआरसी सारथी एप, डीएमआरसी की टिकटिंग वेबसाइट, आईआईटीएफ-2026 एप और आईटीपीओ की वेबसाइट से बुक किए जा सकते हैं। इसके लिए वैध व्यापार मेला टिकट भी अनिवार्य है। प्लेवर्स का टिकट केवल हॉल-14 स्थित मनोरंजन क्षेत्र में प्रवेश के लिए मान्य होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें