अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे (Friendship Day 2019) मनाया जा रहा है। युवा इस साल चार अगस्त को फ्रेंडशिप डे मना रहे हैं। फ्रेंडशिप डे पर कुमार विश्वास ने भी ट्वीट किया और लोगों को बधाई दी है। इस ट्वीट को अब लोगों द्वारा रीट्विट किया जा रहा है।
कुमार विश्वास ने फ्रेंडशिप डे पर युवाओं को लेकर ट्वीट लाइनें लिखीं। उन्होंने लिखा कि "बात करो रूठे यारों से, सन्नाटे से डर जाते हैं" "प्यार अकेला जी सकता है, दोस्त अकेले मर जाते हैं"
कुमार विश्वास ने आगे लिखा कि श्री कृष्ण-सुदामा से अशफाक-बिस्मिल तक जीने वाले भारत को दिन-विशेष की आवश्यकता तो नहीं पर किसी भी परंपरा में यदि ऐसा कोई दिन है तो इस दिन किसी दोस्त के गम बांटे।
उनके इस ट्वीट पर कई युवाओं ने सहमति जताई और रिट्वीट करते हुए कहा कि हां दोस्ती का दिन मायने नहीं रखता है। इस सेलिब्रेट करने के लिए किसी खास दिन की जरूरत नहीं है।