फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपयों के लेनदेन में दोस्तों ने युवक को यमुना में फेंका, मौत

Tue, 26 Nov 2019 02:05 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Flickr
विज्ञापन

उत्तरी दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में रुपयों के लेन-देन में दो युवकों ने अपने दोस्त को यमुना में फेंक दिया। शोर मचाने पर पास में मौजूद लोगों नेयुवक को पानी से निकालकर अरुणा आसफ अली अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि रुपयों के लेनदेन के विवाद में झगड़े के बाद वारदात को अंजाम दिया गया।

पुलिस के मुताबिक कपिल (22) परिवार के साथ वेस्ट विनोद नगर में रहता था। शुक्रवार को वह अपने दोस्तो इरफान, अमित और मुकेश के गायत्री महादेव मंदिर के पास यमुना नदी के किनारे घूमने गया था। इसी दौरान कपिल का इरफान व अमितसे झगड़ा हो गया। कहासुनी के दौरान आरोपियों ने कपिल को यमुना में फेंक दिया। 
विज्ञापन


मुकेश ने दोनों को कपिल को नदी में फेंकते देखा तो शोर मचा दिया। इस पर आसपास के लोग वहां पहुंचे और कपिल को यमुना से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। उधर, दोनों आरोपी मौके से फरार होने का प्रयास कर रहे थे, तभी भीड़ ने उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें