फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक की हत्या कर दोस्तों ने ही लूटी थी 25 लाख की स्टील

Tue, 07 Mar 2017 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चालक की हत्या कर 25 लाख रुपये कीमत की स्टील शीट, गर्डर से लदे ट्रॉला लूट की वारदात को बीपीटीपी क्राइम ब्रांच टीम ने सुलझा लिया है। ट्राला चालक अंगद की हत्या उसके ही दोस्त सुनील और सूरज ने स्टील को लूट कर बेचने की नीयत से की थी।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटी गई स्टील और ट्रॉला भी बरामद कर लिया है। मूलरूप से बलिया (यूपी) का रहने वाला अंगद ट्रांसपोर्टर हरीश कुमार का ट्रॉला चालक था। ट्रॉला पर उसके साथ शेखर नाम का युवक क्लीनर के रूप में तैनात था।

22 फरवरी को अंगद ने स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के मथुरा स्थित वेयरहाउस से करीब 25 लाख रुपये कीमत की स्टील शीट, गर्डर आदि लादे थे। यह माल उसे नोएडा के सूरजपुर में उतारना था।
विज्ञापन


वेयर हाउस से माल लादने के बाद अंगद ट्रॉला में डीजल डलवा कर रवाना हुआ था। थोड़ी ही दूर पर उसे दो दोस्त सुनील और सूरज मिले, जिन्हें उसने ट्रॉला में बैठा लिया। थोड़ा आगे चलकर सुनील और सूरज ने अंगद का गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी और शव केबिन में ही पटक दिया। इसके बाद दोनों ने क्लीनर शेखर के हाथ पैर बांध कर उसे सड़क किनारे गिराया और भाग गए।

बीपीटीपी क्राइम ब्रांच प्रभारी कुलदीप दहिया ने बताया कि शेखर से मिली जानकारी के बाद आरोपियों की तलाश की गई। पता चला कि सुनील खरखौदा का रहने वाला है, इस पर सोमवार सुबह उसके घर पर रेड मार कर उसे पकड़ा गया।

सुनील की निशानदेही पर गांव में रहने वाले सूरज को भी पकड़ लिया गया। पूछताछ में सुनील ने बताया कि पहले वह भी भारी वाहन चलाता था, इस दौरान उसकी दोस्ती अंगद से हुई थी। बताया कि काम छूट जाने की वजह से पैसों की तंगी थी।

सूरज कोई बड़ा हाथ मारकर जल्दी लखपती होना चाहता था। इस पर दोनों ने अंगद को ठिकाने लगा स्टील लूटने की साजिश रची थी। लूटी गई स्टील वह लोग नोएडा और बहादुरगढ़ में बेचने का प्रयास कर रहे थे लेकिन पकड़े गए।

पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर लूटी गई स्टील और ट्रॉला बहादुरगढ़ से बरामद कर लिए। इन्हें पुलिस रिमांड पर लिया है। कुलदीप दहिया के मुताबिक लूटे गए माल की बरामदगी मंगलवार शाम तक हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें