फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने के दौरान कहासुनी में दोस्त की गला दबाकर हत्या 

Fri, 09 Aug 2019 06:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

बवाना इलाके में शराब पीने के दौरान हुई कहासुनी के बाद दोस्तों ने की थी आरटीवी के कंडक्टर की हत्या। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले को सुलझाने का दावा किया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर जांच में जुटी है। 

विज्ञापन


बाहरी नार्थ जिला पुलिस उपायुक्त गौरव शर्मा ने बताया कि बीते बुधवार को पुलिस को औचंदी गांव के एक खेत में एक व्यक्ति के शव पड़े होने की जानकारी मिली। मृतक की पहचान औचंदी गांव निवासी राजकुमार के रूप में हुई। वह आरटीवी में बतौर कंडक्टर काम करता था।  पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। 

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मंगलवार रात राजकुमार अपने गांव के रहने वाले तीन दोस्त इंद्रजीत, अनिल और सोनू के साथ देखा गया था। पुलिस ने सूचना के आधार पर तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। 
विज्ञापन


कड़ाई से पूछताछ करने पर तीनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। आरोपियों ने बताया कि मंगलवार रात सभी राजकुमार के साथ शराब पी रहे थे। इसी दौरान उनका राजकुमार से किसी बात पर कहासुनी हो गई। गुस्से में आकर आरोपियों ने गमछा से गला घोटकर उसकी हत्या कर दी और शव को खेत में फेंककर फरार हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें