फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरूद पर नमक डालाने के विवाद को लेकर दोस्त ने ईंट से मारकर ली जान

Sat, 15 Feb 2020 03:20 AM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

22 दिन पहले हुई वारदात का पुलिस ने किया
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

22 दिन पहले अमरूद पर नमक नहीं डालने के विवाद में दोस्त ने ईंट से वारकर युवक हत्या कर दी थी। वारदात के बाद कमरे में ताला लगाकर फरार हो गया। बृहस्पतिवार रात पुलिस ने आरोपी गुलावठी के नवादा गांव निवासी सचिन उर्फ लाला उर्फ सत्यवीर को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा किया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल ईंट बरामद कर ली है।
विज्ञापन


28 जनवरी की सुबह पुलिस को मोहम्मदपुर गुर्जर गांव के नजदीक एक कमरे में युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो कमरा बंद था। युवक की शिनाख्त चचूला गांव निवासी विपिन नागर (37) के रूप में हुई थी। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि विपिन के दोस्त गुलावठी निवासी सचिन उर्फ सत्यवीर ने उसकी हत्या की थी। बृहस्पतिवार रात  आरोपी को खेरली नहर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

10 वर्षों से थी दोस्ती, शराब के नशे में मारा

पूछताछ के दौरान आरोपी सचिन उर्फ सत्यवीर ने बताया कि विपिन से उसकी 10 वर्षों से गहरी दोस्ती थी। 24 जनवरी की शाम दोनों मोहम्मदपुर गुर्जर गांव में शराब पी रहे थे। उसी वक्त विपिन ने सचिन से अमरूद पर नमक डालने को कहा था। इस पर आरोपी को गुस्सा आ गया। विवाद बढ़ा तो सचिन ने ईंट से विपिन के सिर पर 3 वार कर दिया। जिससे वह बुरी तरह से लहूलुहान हो गया। बाद में आरोपी उसको कमरे में बंद करके मौके से फरार हो गया। वारदात के 4 दिन बाद 28 जनवरी को कमरे में शव का पता चला था।
विज्ञापन


डीसीपी, राजेश कुमार सिंह ने बताया कि विपिन हत्याकांड का खुलासा हुआ है। उसके दोस्त सचिन उर्फ सत्यवीर र्ने इंट से वार कर हत्या करने की बात कबूल की है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें