नोएडा सेक्टर-58 से 10वीं की छात्रा (14) को उसके दोस्त ने पांच साथियों संग अगवा कर चलती कार में गैंगरेप किया। करीब तीन घंटे तक कार को नोएडा-गाजियाबाद की सड़कों और हाईवे पर घुमाते रहे। तबियत बिगड़ने पर आरोपी उसे एनएच-24 पर विजयनगर में ग्रीन होटल के पास कार से फेंक गए। छात्रा को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विजयनगर थाने में छह लोगों के खिलाफ अगवा कर गैंगरेप की रिपोर्र्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपियों को तलाश रही है। एसपी सिटी सलमान ताज ने बताया कि छात्रा नोएडा सेक्टर-58 स्थित एक कालोनी में परिवार के साथ किराए पर रहती है।
उसके पिता कंपनी कर्मचारी हैं। वह 10वीं में पढ़ती है। नोएडा के ही रहने वाले सचिन से उसकी दोस्ती थी। मंगलवार रात साढे़ आठ बजे छात्रा घर से दवाई लेने निकली थी। इससे आधे घंटे पहले सचिन और छात्रा की फोन पर बातचीत हुई थी।
छात्रा को कार में अगवा कर लिया और गैंगरेप किया
रेप
- फोटो : DEMO Pics
आरोप है कि कालोनी में ही सचिन अपने पांच साथियों के साथ कार लेकर मिलने पहुंचा। छात्रा को कार में अगवा कर लिया और गैंगरेप किया। छात्रा ने साढ़े 11 बजे ग्रीन पार्क के पास से फोन कर परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस के साथ-साथ छात्रा के परिजन और उनकी मकान मालकिन विजयनगर पहुंचे।
एसपी सिटी ने बताया कि मकान मालकिन ने छात्रा के दोस्त सचिन और उसके जानकार सोनू समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपियों की तलाश में पुलिस की दो टीमें लगी हुई हैं, नोएडा में उनके ठिकानों पर दबिश दी गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी के मोबाइल नंबर से उसकी डिटेल्स की जानकारी लेने पर पता चला कि उसने दूसरे व्यक्ति की आईडी प्रूफ पर सिमकार्ड खरीदा है, हालांकि ट्रू कॉलर में उसका नाम सचिन ही आ रहा है। सिम कार्ड मामूरा में रहने वाले युवक के आईडी प्रूफ पर लिया गया है, उसके यहां भी दबिश दी जाएगी।
दो महीने में 158 बार फोन पर बातचीत
रेप
- फोटो : Demo
मोबाइल की कॉल डिटेल्स से पता चला है कि दो महीने में 158 बार सचिन और छात्रा की बातचीत हुई है। मंगलवार रात को भी सात बजे के करीब तीन बार छात्रा ने सचिन को कॉल किया था, इसके बाद सचिन ने उसे बैक कॉल की थी, दोनों के बीच बातचीत हुई थी।
छात्रा को अगवा कर गैंगरेप मामले में आरोपियों की तलाश में पुलिस दिल्ली-एनसीआर और अलीगढ़ में दबिश दे रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपियों को लोकेशन अलीगढ़ आ रही है। आरोपी नोएडा क्षेत्र के ही हैं और बालिग हैं।
वारदात-दर-वारदात
- विजयनगर की छात्रा को अगवा कर गैंगरेप
- मुरादनगर में किशोरी से दुष्कर्म कर क्लीपिंग बनाई
- नंदग्राम में नाबालिग से रेप की कोशिश
- चॉकलेट दिलाने के बहाने विजयनगर में नाबालिग से रेप
- टीएचए में मोबाइल पर गेम खिलाने के बहाने मासूम से रेप